फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rind river bridge construction completed, traffic started

रिंद नदी पुल निर्माण पूरा, आवागमन शुरू

Fri, 28 May 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rind river bridge construction completed, traffic started
रूरा। अंदायां गांव के पास रिंद नदी पर पुल का निर्माण पूरा होने पर वाहनों का आवागमन भी चालू हो गया है। इससे शिवली व रसूलाबाद जाने वाले लोगों को चक्कर काटकर लंबा रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा। हालांकि पुल निर्माण की सुस्त रफ्तार के चलते लोगों को पांच साल का इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन

अंदायां गांव के पास से रिंद नदी होकर गुजरती है। नदी पर पुल न बने होने से तटवर्ती अंदायां, इकघरा, बैजूपुरवा, सुमेरपुर, गहलों, फतेहपुर, गंभीरपुर, भैंरों शाहजहांपुर सहित अन्य गांवों के लोगों को आवागमन की भारी समस्या थी। लोगों ने रिंद नदी पर पुल बनवाने की मांग की थी। पूर्व में सपा सरकार में 3.23 करोड़ रुपये से पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

मई 2016 में पुल निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिसे एक वर्ष में तैयार किया जाना था, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चालू रहा। करीब पांच साल बाद सेतु निगम ने 90 मीटर पुल व उसके बाद की सड़क का निर्माण पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद से वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो गया है। पुल से आवाजाही शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। सेतु निगम के जेई सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि अंदायां के रिंद नदी पर पुल निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed