फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rider lost his life in dispute over ten rupees

Kanpur News: दस रुपये के विवाद में गई सवारी की जान

Sun, 11 Feb 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rider lost his life in dispute over ten rupees
बांदा। ई-रिक्शा से प्राइवेट बस अड्डे जा रही सवारी का ई रिक्शा चालक से 10 रुपये किराये को लेकर विवाद हो गया। इस पर ई-रिक्शा चालक ने सवारी की नाक पर मुक्का मार दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक भाग निकला। पुत्र ने कोतवाली में अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी राजबहादुर साहू (50) बड़े पुत्र राजाबाबू की शादी का कार्ड बांटने के लिए मध्य प्रदेश के गौरिहार गांव जाने के लिए शुक्रवार को सुबह नौ बजे निकले थे। प्राइवेट बस अड्डे जाने के लिए पंडित जेएन कॉलेज रोड पर ई-रिक्शा पर बैठ गए। रास्ते में ई-रिक्शा चालक ने 20 रुपये किराया बताए। राजबहादुर ने 10 रुपये किराया होने की बात कही। इस बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर ई-रिक्शा चालक ने राजबहादुर की नाक पर मुक्का मार दिया। राजबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक भाग निकला। आसपास के दुकानदारों ने घटना होती देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल अनूप दुबे व सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने जांच पड़ताल की, लेकिन आरोपी ई रिक्शा चालक का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शव को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजबहादुर के साले अशोक ने बताया कि राजबहादुर खुद भी ई रिक्शा चलाते थे। बड़ा पुत्र राजाबाबू महोबा और छोटा पुत्र रामकिशोर बनारस में रेलवे ट्रैकमैन की पोस्ट में तैनात है। राजाबाबू की शादी 19 फरवरी को होनी थी। इसी के कार्ड बांटने जा जा रहे थे। घर में पत्नी मुन्नी देवी है। पुत्र राजाबाबू ने कोतवाली में अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed