{"_id":"5fa84c208ebc3e1a26444b6a","slug":"rice-akbarpur-news-knp5932664143","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मांग पर सरवनखेड़ा में खोला गया धान क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मांग पर सरवनखेड़ा में खोला गया धान क्रय केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। क्षेत्र में धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग किसान कर रहे थे। डीएम के निर्देश के बाद रविवार को सरवनखेड़ा की साधन सहकारी समिति में क्रय केंद्र खोल दिया गया। इससे आसपास के 20 से अधिक गांवों के किसानों को सहूलियत मिलेगी। सोमवार से केंद्र में खरीद शुरू हो जाएगी।
क्षेत्र के सैंथा, पियासी, मनेथू, रूपपुर, सिकंदरपुर, भगिरथापुर, लोहारी, सेरूवा, खनपना, जिगनीपुरवा, गंगरौली, भिल्सी समेत 20 से अधिक गांवों में धान की उपज अच्छी होती है। किसान मुख्य रुप से धान व गेहूं की फसल करते हैं। क्षेत्र में कोई धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया था। इससे किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। व्यापारी मनमाने दामों में खरीद कर रहे हैं। किसान लगातार क्षेत्र में क्रय केंद्र खोले जाने की मांग कर रहे थे। धान की बिक्री न होने से किसानों के सामने रबी की बुआई व दीपावली के त्योहार में खरीददारी करने को लेकर संकट नजर आ रहा है।
साधन सहकारी समिति सरवनखेड़ा के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने यह समस्या जिले के प्रभारी प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के सामने रखी थी। उन्होंने डीएम को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए थे। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर सरवनखेड़ा साधन सहकारी समिति में क्रय केंद्र खोल दिया गया। रविवार को केंद्र में तौल के लिए कांटा, बैनर व बारदाना पहुंच गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि सोमवार से तौल शुरू हो जाएगी।