फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reward of Rs 25,000 for injured in road accident

Kanpur News: सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम

Sat, 01 Nov 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25,000 for injured in road accident
इटावा। घायल को अस्पताल तक पहुंचाने पर राहवीर योजना के तहत मदद करने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पहले यह पुरस्कार राशि पांच हजार रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य सड़क हादसों में घायलों की जान बचाना है।
विज्ञापन

शनिवार को यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राहवीर योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत, घायल को अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। गोल्डन ऑवर शब्द का उपयोग रोड एक्सीडेंट के दौरान घायल युवक को उचित समय पर इलाज मिलने की समय सीमा के लिए किया जाता है। इस दौरान उचित इलाज मिलने से घायल की जिंदगी बचाई जा सकती है। सड़क दुर्घटना के शिकार को इस तरह से संभाला जाए ताकि किसी भी चोट, खासकर रीढ़ की हड्डी की चोट को और खराब न हो सके। जिले में राहवीर योजना का प्रचार किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों को योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा और उन्हें घायलों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed