फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reward of Rs 25,000 on history-sheeter Ajay Thakur, location found in Karnataka

Kanpur: हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पर 25 हजार का इनाम, कर्नाटक में मिली लोकेशन, वीडियो में बोला- फंसाया जा रहा है

Thu, 01 Feb 2024 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Feb 2024 01:40 PM IST
सार

Kanpur News: अपना दल एस के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले और धमकी के मामले में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर फरार चल रहा है। डीसीपी साउथ ने हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
Reward of Rs 25,000 on history-sheeter Ajay Thakur, location found in Karnataka
अपना दल एस के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बाइक रैली निकाल रहे केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के संगठन अपना दल एस के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने के बाद से फरार हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पर कमिश्नरी पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने इनाम की घोषणा की है। वहीं, पुलिस को उसकी लोकेशन कर्नाटक में मिली है। अजय और उसके साथियों की तलाश में पुलिस के अलावा सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन

टीमें आरोपियों के न मिलने पर उनके घरवालों पर दबाव बना रही हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अजय की लोकेशन कर्नाटक में मिली है। कर्नाटक के इंटरनेट की मदद से उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंटों का इस्तेमाल किया। शहर के कुछ लोगों से संपर्क भी किया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के साथ ही उसके मददगारों पर भी पकड़ मजबूत कर रही है। ताकि वह अजय को शहर आने के लिए मजबूर करें।

विज्ञापन

यह था मामला
अपना दल एस के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने नवीन श्रीवास्तव के स्वागत में बर्रा में बाइक रैली निकाली गई। रैली बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेज वन में हिस्ट्रीशटर अजय ठाकुर की गली में पहुंची। यहां अजय और उसके साथियों ने शोर शराबे को लेकर उनका विरोध करते हुए हमला बोल दिया था। लोहे की रॉड से किए गए हमले में कुछ बाइकें व स्कूटी टूट गई थीं। जबकि, आर्यन कटियार व कन्हैया घायल हुए थे। हालांकि, आर्यन का एक हलफनामा वायरल रहा, जिसमें उसे पिटाई से नहीं बल्कि रैली के दौरान गाड़ी से गिरने से चोट लगने की बात कही गई है।

आरोपियों के परिजन पहुंचे डीसीपी कार्यालय
आरोपी अजय ठाकुर व अन्य आरोपियों के भी परिजन बुधवार को एक साथ डीसीपी साउथ से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। आरोपी अभय भदौरिया के परिजन का कहना है कि जिस समय धमकाने की बात कही जा रही है, उसके एक हफ्ते बाद अभय जेल से बाहर आया था। डीसीपी ने साफ किया कि केस दर्जकर आरोपी को कोर्ट के सामने पेश करना पुलिस का काम है। उनपर आरोप सिद्ध करना या न करना कोर्ट का काम है। उन्होंने सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही। मदद करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

वीडियो जारी कर अजय बोला, फंसाया जा रहा
गैंगस्टर अजय ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उसने केस में फंसाए जाने की बात कही है। उसने दावा किया है कि छेड़छाड़ की पीड़िता को धमकाने के जिस केस में उसे नामजद किया जा रहा है, उस घटना के वक्त व जेल में था। उसका कहना है कि जेल में वह और उसके साथी बंद थे लेकिन जबरन उसे फंसाया जा रहा है। वहीं, पथराव व जानलेवा हमले के मामले में भी उसका कहना है कि बाइक सवारों ने उससे गाली गलौज किया था। विरोध करने पर मारपीट की और बचाव में उसने हमला किया। पुलिस ने अजय, अर्पित, शिवांग, अभय भदौरिया, आकाश द्विवेदी, साहिल सोनकर, गौतम मोगा व अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमले व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed