फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   revolver rani real story

मिलिए ‘रिवॉल्वर रानी’ से, जो शादी के मंडप से ले उड़ी थी दूल्हे को

Fri, 19 May 2017 04:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 19 May 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
revolver rani real story
पिस्टल वाली प्रेमिका
मंडप से गन प्वाइंट पर दूल्हे का अपहरण करने वाली ‘रिवॉल्वर रानी’ का असली चेहरा सबसे सामने आ चुका है। दिखने में बिल्कुल साधारण सी लगने वाली लड़की ने ऐसा काम कर दिया है कि आज पूरे देश में इसकी चर्चा है। हर कोई इस ‘दबंग गर्लफ्रेन्ड’ के बारे में जानने को बेताब है। आज हम आपको बताते हैं  ‘रिवॉल्वर रानी’ यानी वर्षा साहू की वो खास बातें जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे। 
विज्ञापन

बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में सोमवार को गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वायफ्रेंड को रिवाल्वर की नोंक पर शादी के मंडप से अगवा कर लिया था। तमंचा लहराते हुए वहां पर लड़की ने ऐलान किया कि यह लड़का मुझसे मोहब्बत करता है। मुझे धोखा देकर शादी कर रहा है। मैं यह होने नहीं दूंगी। इसके बाद लड़की के साथ आए उसके साथी दूल्हे को उठा ले गए इससे शादी के मंडप में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

 

                             
 

साथ में काम करता था लड़का

revolver rani real story
‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा
अशोक यादव बांदा में नौकरी करता है। साथ में काम करने वाली लड़की से उसको मोहब्बत हो गई। बात आगे और दोनों ने एक-दूसरे शादी करने का वादा किया। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि चोरी-छिपे शादी करने के बाद दोनों साथ रहने लगे थे। लेकिन घरवालों के दबाव में अशोक दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। इसकी भनक अशोक की गर्लफ्रेंड को लग गई तो उसने अपने कुछ साथियों के साथ स्कार्पियो में हमीरपुर के भवानीपुर गांव में सीधे शादी के मंडप में पहुंची और लड़के को रिवाल्वर दिखाकर अगवा कर लिया। 

बेझिझक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही

revolver rani real story
‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा
बांदा शहर के बन्योटा मोहल्ले में एक घर में छापा मारकर मौदहा पुलिस ने पिस्टल वाली प्रेमिका को पकड़ लिया। उसका नाम वर्षा है उसके साथ सहेली कीर्ति और दोस्त राहुल को भी पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार प्रेमी दूल्हे  को भी पुलिस अपने साथ बांदा कोतवाली ले आई। बांदा कोतवाल डीपी तिवारी ने बताया मामला मौदहा कोतवाली में दर्ज है। वहां से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से युवती को हिरासत में लिया है। उसकी एक सहेली को भी पुलिस ने साथ ले लिया है। दोनों से देर रात तक कोतवाली के बंद कमरे में मौदहा पुलिस पूछताछ करती रही। युवती बिना किसी डर-दबाव के बेझिझक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही।
विज्ञापन

अपने साथ कोर्ट मैरिज की भी बात कही

revolver rani real story
‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा
सोमवार की रात मटौंध (बांदा) थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव निवासी अशोक कुमार यादव की बारात मौदहा (हमीरपुर) थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव गई थी। जयमाल आदि के बाद चढ़ावा कार्यक्रम हो रहा था। दूल्हा अशोक और कुछ बाराती जनवासे में थे। इसी बीच स्कार्पियो गाड़ी पर अपने कई साथियों के साथ पहुंची युवती ने दूल्हा अशोक को तमंचा अड़ा दिया। बेवफाई और धोखेबाजी के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। दोनों के बीच कुछ देर तक नोकझोंक हुई। युवती का कहना था कि काफी अरसे से उसका अशोक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने साथ कोर्ट मैरिज की भी बात कही। कुछ देर बाद युवती दूल्हा अशोक को बल पूर्वक अपने साथ स्कार्पियो पर लेकर फरार हो गई। बारात और गांव में हड़कंप मच गया। मौदहा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिसवालों का मानना लड़की ने किया तो सही है

revolver rani real story
‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा
हमीरपुर के एएसपी ब्रजेश कुमार मिश्रा ने दुल्हन के घरवालों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ इंसाफ होगा। लेकिन लोगों ने दबी जुबान से बताया कि पुलिसवाले भी गर्लफ्रेंड की ही तरफदारी कर रहे थे। लोगों ने बताया कि  पुलिसवालों का भी मानना है कि लड़की ने किया तो सही है कुछ लड़कियां भी ऐसी हो जाएं तो लड़कों को धोखा देने की हिम्मत न पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed