फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   revolver rani big disclose with groom ashok yadav

‘रिवॉल्वर रानी’ ने दूल्हे के साथ किया बड़ा खुलासा, घरवालों ने कहा-‘हमारी अब कोई बेटी नहीं’

Fri, 19 May 2017 09:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 19 May 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
revolver rani big disclose with groom ashok yadav
अगवा हुए दूल्हे के साथ गिरफ्तार हुई रिवॉल्वर रानी

गन प्वाइंट पर दूल्हे का अपहरण करने वाली ‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा सैनी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। गुरुवार की दोपहर बांदा से दूल्हा अशोक यादव और वर्षा का दोस्त राहुल पकड़ लिया गया है। अशोक यादव पुलिस और मीडिया के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है मीडिया के माइक और कैमरे देखकर अशोक बार-बार बेहोश हो जा रहा था।  

विज्ञापन


 ‘मैं अशोक को पिछले आठ सालों से जानती हूं। हम दोनों के बीच संबंध हैं। मैं गन-वन लेकर मंडप नहीं गई। अशोक अपने मन से मेरे साथ आया। उसकी शादी बे-मन की जा रही थी। अशोक को लाकर उसी दिन कोर्ट मैरिज कर लेते, पर कागजात तैयार नहीं थे’। यह बातें पुलिस के सामने बांदा शहर के छोटी बाजार मोहल्ले की निवासी वर्षा ने कही। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने साफ किया कि मौदहा पुलिस दूसरी जगह शादी करते समय कथित तौर से रिवाल्वर की नोंक पर मंडप से उठा लाने का गलत आरोप लगा रही है। पुलिस ने उसकी एक सहेली और सहयोगी युवक को भी हिरासत में लिया। उसने पुलिस को बताया कि अशोक ने उसे अपने भाई की शादी होने की बात कही थी। शक होने पर उसने अशोक के दोस्त राहुल को फोन किया। इसके बाद उसे साथ लेकर बाइक से शादी समारोह में गई तो वहां पता चला कि अशोक खुद दुल्हा है। वह कार में बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दरवाजा खटखटाया तो सामने देखते ही अशोक के होश उड़ गए। उसने अशोक से कहा कि यदि वह दूसरी शादी करेगा तो जान दे देगी। इस पर अशोक तैयार हो गया और दोनों कार से ही निकल लिए। वर्षा ने यह भी बताया कि अशोक का मौदहा में शादी करने का इरादा नहीं था, लेकिन परिवार वालों के दबाव में कर रहा था।

दुल्हन के परिजानों को भी अशोक की कहानी नहीं पता थी। वर्षा ने बताया कि असलहा लेकर जाने की बातें झूठी हैं। शादी समारोह से दोनों बांदा आए। वे दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन कागजात नहीं थे, इसलिए नहीं कर पाए। इसके बाद अशोक को छोड़ दिया। वह कहां गया, यह नहीं पता। 
 

इस लड़की को कभी स्वीकार नहीं करेंगे

revolver rani big disclose with groom ashok yadav
रिवॉल्वर रानी वर्षा की मां संतोष
वहीं वर्षा की मां संतोष का कहना है कि मैं नहीं जानती कि अशोक कौन लड़का है। मुझे तो कभी कुछ भी नहीं पता चला। इस लड़की ने हमारे परिवार का नाम चौपट करके रख दिया है। अब हम इस लड़की को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। 

बीए की छात्रा है, बैंक में जॉब करती है
प्रेमी को जयमाल के बाद शादी स्थल से ले आने की दमदारी दिखाने वाली बांदा की युवती बीए फाइनल की छात्रा है। बांदा में वह निजी बैंक में जॉब भी करती है। उसका कहना था कि वह अशोक को पिछले आठ साल से जानती है। उसने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब साढ़े 6 बजे घर से राहुल के साथ भवानीपुर गांव के लिए निकल गई थी। राहुल उसके प्रेमी अशोक का दोस्त है। अपने कपड़े भी बदल दिए। घर में यह कह दिया कि सहेली की शादी में जा रही है। 

विदेशी मीडिया में भी छापी खबरें 
वर्षा और अशोक की कहानी को भारतीय मीडिया के साथ विदेशी अखबारों ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है। कई देशों के प्रिंट मीडिया मेें बांदा की ‘छोरी’ की बहादुरी प्रमुखता से छापी गई। ब्रिटेन के इंग्लिश अखबार ‘इनडिपेंडेंट’ ने भी इसे प्रमुखता से अपने अंक पर छापा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed