फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Revolver Didi Se Amma, Pramila Pandey became mayor for the second time in a row, made these record

‘रिवाल्वर दीदी से अम्मा’: लगातार दूसरी बार महापौर बनी प्रमिला पांडेय, जीत के अंतर के साथ बना डाले ये रिकॉर्ड

Sun, 14 May 2023 08:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 May 2023 08:43 AM IST
सार

Kanpur Nikay Chunav: प्रमिला पांडेय नगर लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली महापौर बन गईं हैं। उन्होंने जीत के अंतर का भी बनाया रिकार्ड। अब तक कि सबसे ज्यादा वोट पाने वालीं महापौर भी बनीं।
 

विज्ञापन
Revolver Didi Se Amma, Pramila Pandey became mayor for the second time in a row, made these record
प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रिकॉर्ड जीत के साथ प्रमिला पांडेय नगर निगम के इतिहास में पहली ऐसी महापौर बन गईं, जो लगातार दूसरी बार इस पद पर विजयी हुईं। इतना ही नहीं इन्होंने 2017 में अपने जीत के अंतर को भी बढ़ाया है। पिछली बार कांग्रेस प्रत्याशी को उन्होंने एक लाख से अधिक वोट से हराया था।

विज्ञापन

इस बार उन्होंने सपा को पौने दो लाख से अधिक वोटों से शिकस्त दी है। प्रमिला पांडेय महापौर से पहले दो बार पार्षद भी रह चुकी हैं। पहले लोग उन्हें रिवाल्वर दीदी के नाम से जानते थे। लेकिन 2017 में मेयर बनने के बाद वे अम्मा के रूप में मशहूर हो गईं। नगर निगम बनने के बाद पहले महापौर का चुनाव 1995 में हुआ था।
विज्ञापन

उस समय भाजपा प्रत्याशी सरला सिंह ने ऊषा रत्नाकर शुक्ला को हराकर पहली मेयर के रूप में शपथ ली थी। तब से लेकर अभी तक भारतीय जनता पार्टी पांच बार महापौर पद पर जीत हासिल कर चुकी है। सिर्फ एक बार वर्ष 2000 में कांग्रेस के अनिल शर्मा को जीत मिली थी।वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले राउंड से ही तय हो चुकी थी जीत
उस समय भी प्रमिला पांडेय की तरह सरला सिंह को भी पार्टी ने दूसरी बार प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे हार गईं थीं। बता दें कि भाजपा की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय की जीत लगभग पहले चरण से ही तय हो चुकी थी। दूसरी बार यह लग रहा था कि प्रमिला को इस बार पार्टी टिकट नहीं देगी।

पार्टी एक बार फिर दिखाया था भरोसा
लेकिन नामांकन के आखिरी दिन से एक दिन पहले शाम को पार्टी ने फिर से उन्हीं पर भरोसा जताया। वह सुबह से ही अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की बंदना बाजपेई से आगे चल रही हैं। पिछली बार उन्हें 396725 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी वंदना मिश्रा को  291591 वोट मिला था।

अभी तक के के महापौर

  1. 1995: सरला सिंह भाजपा
  2. 2000: अनिल शर्मा कांग्रेस
  3. 2006: रवींद्र पाटनी भाजपा
  4. 2012: जगतवीर सिंह द्रोण भाजपा
  5. 2017: प्रमिला पांडेय भाजपा
  6. 2023: प्रमिला पांडेय भाजपा

इस तरह बढ़ा भाजपा की जीत का अंतर....

  • 2023 में भाजपा प्रत्याशी प्रमिला ने सपा प्रत्याशी वंदना बाजपेई को 177846 वोट से हराया : कुल 4,40,353 वोट मिले।
  • 2017 में भाजपा प्रत्याशी प्रमिला ने कांग्रेस प्रत्याशी बंदना मिश्रा को 105134 वोट से हराया : कुल 396725 वोट मिले।
  • 2012 में भाजपा प्रत्याशी जगतवीर सिंह द्रोण ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन गुप्ता को 53323 वोट से हराया : कुल 293634 वोट मिले।
  • 2006 में भाजपा प्रत्याशी रवींद्र पाटनी ने कांग्रेस प्रत्याशी ब्रदी नारायण तिवारी को 47490 वोट से हराया: कुल 260148
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed