फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reverse Shatabdi did not go today, load increased in other trains, manpower, long waiting in Golden Shatabdi Express

आज नहीं गई रिवर्स शताब्दी, दूसरी ट्रेनों मेें बढ़ा लोड, श्रमशक्ति, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में रही लंबी वेटिंग

Fri, 18 Dec 2020 11:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Dec 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Reverse Shatabdi did not go today, load increased in other trains, manpower, long waiting in Golden Shatabdi Express
फाइल फोटो
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस 17 दिसंबर से सप्ताह में तीन दिन चलेगी। अभी तक यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती थी। गुरुवार को यह ट्रेन नई दिल्ली नहीं गई।
विज्ञापन


इससे कानपुर से नई दिल्ली की श्रमशक्ति एक्सप्रेस के एसी थ्री कोच और लखनऊ से वाया दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग हो गई। रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस में आम तौर पर कानपुर के यात्री दिल्ली जाने के लिए प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन


क्योंकि इसमें आसानी से अगले दिन का रिजर्वेशन मिल जाता है। अब सप्ताह में तीन दिन चलने से इसके यात्री दूसरी ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने लगे हैं। गुरुवार को नई दिल्ली जाने वाली ऊंचाहार, स्वर्ण शताब्दी, श्रमशक्ति और गोमती के एसी चेयरकार में 150 वेटिंग रही। शुक्रवार को रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस चलेगी, इसके चलते इन ट्रेनों में एसी थ्री और चेयरकार में करीब 40 से 90 सीटें तक खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed