फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Revenue team did drone survey for Gharauni

घरौनी के लिए राजस्व टीम ने किया ड्रोन सर्वे

Wed, 22 Sep 2021 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Revenue team did drone survey for Gharauni
दशहरा सुजानपुर गांव में ड्रोन सर्वे करती टीम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। घरौनी के लिए दशहरा सुजानपुर व सलेमपुर महेरा गांव में मंगलवार को ड्रोन से सर्वे किया गया। इस दौरान चिहंकन के लिए चूना व श्रमिक उपलब्ध न कराए जाने पर एसडीएम ने ग्राम सचिव पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के दशहरा सुजानपुर व सलेमपुर महेरा गांव में आबादी स्वामित्व (घरौनी) के लिए ड्रोन सर्वे होना था। तहसीलदार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय राजस्व टीम गठित की गई थी। रोस्टर के अनुसार संबंधित गांव में ड्रोन सर्वे के दौरान चिह्नांकन के लिए चूना व श्रमिक उपलब्ध नहीं कराए गए। इसपर एसडीएम ने नाराजगी जताई है। वैकल्पिक व्यवस्था कर चूना से निशान लगवाया गया। इसके बाद ड्रोन सर्वे किया गया। यहां तहसीलदार राजकुमार चौधरी, ड्रोन सर्वेयर नैय्यर आलम सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि ग्राम सचिव की लापरवाही पर रिपोर्ट डीएम, सीडीओ व डीपीआरओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed