{"_id":"61cd6c2dc152a66e204bbf9e","slug":"revealed-in-the-case-of-conspiracy-to-commit-violence-in-pm-s-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली में हिंसा की साजिश रचने का मामला: सपा नेता ने खुद पुलिस को फोन कर बोला था...हाईवे पर बवाल चल रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली में हिंसा की साजिश रचने का मामला: सपा नेता ने खुद पुलिस को फोन कर बोला था...हाईवे पर बवाल चल रहा है
Thu, 30 Dec 2021 01:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:53 PM IST
सार
पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद अंकुर ने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर खुद ही फोन किया था। उसने कहा था कि नौबस्ता में हमीरपुर हाईवे पर बवाल हो गया है।
विज्ञापन
पुतला फूंकते सपा समर्थक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिंसा फैलाने की साजिश रचने वाले सपा नेता बेहद शातिर हैं। बवाल कराने के प्रयास में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी थी।
सीडीआर से पुष्टि होने के बाद आरोपियों ने भी इस बात को कबूला। उनका कहना है कि खबर जल्द से जल्द चौतरफा फैल जाए और बवाल हो जाए इसलिए उन्होंने पुलिस को फोन कर वीडियो वायरल किया। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निराला नगर रेलवे ग्राउंड पर था।
वहां से कुछ दूरी पर हमीरपुर-सागर हाईवे पर सपाइयों ने कार में तोड़फोड़ कर बवाल किया था। यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। शाम तक वीडियो वायरल हुआ। तब हर तरफ हाहाकार मचा यही आरोपी भी चाहते थे। पुलिस की तहकीकात में सामने आया कि गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद अंकुर ने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर खुद ही फोन किया था।
विज्ञापन
उसने कहा था कि नौबस्ता में हमीरपुर हाईवे पर बवाल हो गया है। पूछताछ में अंकुर ने बताया कि उसने इसके अलावा कई पत्रकारों को भी फोन कर घटना की जानकारी दी थी। खुद ही वीडियो साझा किया था। वीडियो भी अंकुर के मोबाइल से ही बनाया गया। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी सचिन केसरवानी व अंकुर पटेल ही घटना के मास्टरमाइंड हैं। बाकी तफ्तीश जारी है। हालांकि अंकुर पूरा ठीकरा सचिन पर फोड़ रहा है।

बड़े नेता ने दी थी पनाह!
अंकुर को पुलिस ने कानपुर में ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई है। पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि लखनऊ में किस स्थान से उनकी गिरफ्तारी की। उनको किसने पनाह दे रखी थी। सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में आरोपी अपनी पार्टी के एक बड़े नेता की शह पर एक घर में ठहरे हुए थे। उसी ने उनको पनाह दी थी।
व्हाट्सएप डाटा व सीडीआर से खुलेंगे कई राज
पुलिस आरोपियों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। व्हाट्सएप का डाटा पुलिस खंगाल रही है। सीडीआर से पता चलेगा कि आरोपी किस-किस के संपर्क में थे। यह सभी तथ्य पुलिस बेहद अहम मान रही है। मामले की निगरानी सीधे पुलिस कमिश्नर कर रहे हैं। आशंका है कि अभी कई बड़े राज से पर्दा उठेगा।