फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Then return the credibility of pollen: Shahid

फिर लौटेगी पराग की साख : शाहिद

Wed, 13 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Then return the credibility of pollen: Shahid
पराग डेरी में भूमि पूजन करते मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व सभापति सुखराम सिंह यादव, पूर्व विधायक जगदेव सिंह यादव व डीएम कौशलराज शर्मा - फोटो : amarujala

विज्ञापन
कानपुर साउथ। निराला नगर स्थित पराग डेयरी के हाईटेक प्लांट से पराग की साख दोबारा लौटेगी। प्लांट के भूमि पूजन को आए श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने कर्मचारियों को बकाया भुगतान का भरोसा भी दिया। श्रम मंत्री ने कहा कि एक वक्त था जब पराग में रोजाना डेढ़ लाख लीटर दूध का उत्पादन हुआ करता था। यह आंकड़ा गिरकर चार हजार लीटर तक पहुंच गया है। प्राइवेट डेयरियों ने भी पराग का काफी नुकसान किया है। कहा कि कोई भी संस्था किसी भी सरकार के प्रयास से कम, बल्कि वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत-ईमानदारी से चलती है। कर्मचारियों का बकाया भुगतान किया जाएगा।
जीएम डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि आधुनिक प्लांट से रोजाना चार               लाख लीटर दूध, पाउडर के अलावा पनीर, घी और दही भी तैयार किया जाएगा। इस  मौके पर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जगदेव सिंह, विधायक सतीश निगम, पूर्व सभापति सुखराम सिंह, सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, सहकारी  संघ के सुरेश गुप्ता और विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक मई से बुजुर्ग मजदूरों को पेंशन
पराग डेयरी के हाईटेक प्लांट के भूमि पूजन समारोह में आए श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने बताया कि प्रदेश में पहली बार बुजुर्ग श्रमिकों को पेंशन देने की पहल की जा रही है। एक मई से बुजुर्ग श्रमिaकों को पेंशन के तौर पर एक हजार रुपये मिलने लगेंगे। साथ ही श्रमिक कालोनियों के मालिकाना हक पर भी जल्द सरकार फैसला लेगी। प्रेसवार्ता में श्रम मंत्री ने बताया कि जिन श्रमिकों का तीन साल का रजिस्ट्रेशन होगा, वे ही पेंशन का लाभ पा सकेंगे। इसके अलावा हादसे का शिकार होने पर अपंजीकृत श्रमिकों को भी उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने रोका काफिला
श्रम मंत्री के समारोह से लौटते वक्त डेयरी में ही किदवईनगर स्थित आईसीएसई बोर्ड के मदर टेरेसा स्कूल की 10-15 छात्राओं और उनके अभिभावकों ने उनके काफिले को रोक लिया। मंत्री को बताया कि स्कूल प्रबंधन ने पूर्व सूचना के बिना ही 11वीं की कामर्स क्लास बंद कर दी है। इस पर मंत्री ने डीएम को बुलाकर छात्राओं की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। मदर टेरेसा की प्रिंसपल बीना साइलस का कहना है कि छात्राओं और उनके अभिवावकों को जनवरी माह में ही कार्मस सेक्शन बंद करने की नोटिस सौंप दी गई थी।

ईमान का हिस्सा है वतन से मोहब्बत
प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर उठे सवालों के जवाब में कहा कि बेहतर होता कि भाजपा एक साफ सुथरी छवि वाले व्यक्ति को अध्यक्ष बनाती। भारत माता की जय के मुद्दे पर वह सिर्फ इतना बोलकर खामोश हो गए कि हर एक मुसलमान के ईमान का हिस्सा है, वतन से मोहब्बत करना। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed