फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired Sub-Inspector's son shot dead in Kalyanpur after being made to drink alcohol.

Kanpur News: कल्याणपुर में सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे को शराब पिलाकर मारी गोली

Fri, 19 Jun 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Retired Sub-Inspector's son shot dead in Kalyanpur after being made to drink alcohol.
घायल प्रदीप - फोटो : परिजन
कानपुर। कल्याणपुर के आवास विकास तीन में सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे को शराब पिलाने के बाद पेट में गोली मार दी गई। आनन-फानन उसे सर्वोदयनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से परिजन उसे कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



मूलरूप से गाजीपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा रवींद्र सिंह आवास विकास तीन में पत्नी और दो बेटों संदीप और प्रदीप के साथ रहते हैं। प्रदीप हैदराबाद में एक कैब कंपनी में काम करता है जबकि संदीप घर में रहता है। रवींद्र की पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं जिनका इलाज फरीदाबाद के एक अस्पताल में चल रहा है। इधर, आवास विकास में रहने वाले रवींद्र के बड़े भाई राम सिंह को उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते परेशानी होने लगी जिस पर प्रदीप उन्हें देखने के लिए रविवार को घर आया था। संदीप के मुताबिक, ताऊ का हाल चाल लेने के बाद दोनों भाइयों को मां को देखने फरीदाबाद जाना था। हालांकि मंगलवार शाम प्रदीप को इलाके का दीपांकर उपाध्याय, गोकुल शुक्ला, और पनका निवासी रोहित सिंह उर्फ बाबू ठाकुर व अन्य अज्ञात ने फोन कर कुछ दूर स्थित गजानन स्कूल के पीछे खाली पड़े पार्क में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर उसे शराब पिलाई। इसके बाद दीपांकर पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। प्रदीप ने विरोध किया तो उसे लात-घूसों और बेल्टों से पीटा। इसके बाद दीपांकर ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया जो मिस हो गया। दूसरी गोली प्रदीप के पेट में लगी जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। फायर करने के बाद दीपांकर भाग निकला जबकि रोहित व गोकुल अन्य लोगों की मदद से उसे सर्वोदय नगर स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन को सूचना देने के बाद भाग निकले।
विज्ञापन




डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि भाई की तहरीर पर तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



पेट फाड़ कर बाहर निकली गोली



प्रदीप का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, गोली बेहद नजदीक से मारी गई है। इसलिए बुलेट पेट और आंतें फाड़ते हुए बाहर निकल गई। शरीर से गोली प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



ताऊ की तबीयत बिगड़ी



प्रदीप को गोली लगने की जानकारी जब ताऊ प्रदीप को हुई तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं संदीप ने बताया कि मां कैंसर से अस्पताल में जंग लड़ रही हैं ताऊ भी गंभीर रूप से बीमार हैं। इधर भाई आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। रिश्तेदार संदीप को ढांढस बंधाते रहे।




--



होली में आरोपी की हरकतों का किया था विरोध



गुरुवार को प्रदीप की हालत में कुछ सुधार हुआ तो उसे वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस दौरान पुलिस को बताया कि दीपांकर उपाध्याय व उसके साथी होली में नशे में धुत होकर किसी को बेवजह पीट रहे थे। इस बात का उसने विरोध किया था। इसके बाद इलाकाई लोग भी दीपांकर के विरोध में आ गए थे। हालांकि त्योहार की छुट्टी खत्म होने पर वह हैदराबाद लौट गया, हालांकि आरोपी खुन्नस पाले रहे। मंगलवार को शराब पिलाने के बाद हत्या करने के उद्देश्य से गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed