{"_id":"68fe87a8943997407b04f780","slug":"retired-soldier-shoots-at-sister-in-law-injures-her-kanpur-news-c-362-1-ka11011-133912-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिटायर्ड फौजी ने भाभी पर चलाई गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिटायर्ड फौजी ने भाभी पर चलाई गोली, घायल
विज्ञापन
कानपुर। नरवल थाना क्षेत्र के सवायजपुर गांव में रविवार दोपहर रिटायर्ड फौजी ने पारिवारिक विवाद के दौरान रिवाल्वर से अपनी चचेरी भाभी पर गोली चला दी। महिला के दाएं हाथ में छर्रे लगने से वह घायल हो गईं। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नरवल इंस्पेक्टर अखिलेश पाल ने बताया कि किसान सतीश सिंह की 50 वर्षीय पत्नी शिवकुमारी सिंह का दोपहर में पारिवारिक विवाद अपने देवर रिटायर्ड फौजी कुलदीप सिंह से हो गया। जानकारी होने पर खेत में काम कर रहे सतीश भी पहुंच गए। तीनों का झगड़ा हो गया। इस बीच तमतमाए कुलदीप ने कमर में लगी रिवाल्वर निकालकर गोली चला दी। इससे चचेरी भाभी घायल हो गईं। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुलदीप का शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। असलहा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
वहीं, नरवल पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुलदीप सिंह की पहली पत्नी रश्मि की बीमारी से मौत हो चुकी है। उसकी दूसरी पत्नी आरती है। दो दिन पहले आरती मायके गई थी। इसे लेकर कुलदीप ने अपनी भाभी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ही पत्नी को भड़का कर मायके भेजने के लिए कहा।