फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Retired soldier commits suicide under suspicious circumstances in Hamirpur, shoots himself with licensed rifle

Hamirpur: संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड फौजी ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रायफल से खुद को मारी गोली

Sun, 08 Oct 2023 01:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Oct 2023 01:51 PM IST
सार

Hamirpur Suicide: थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृश्ट्या आत्महत्या का ही मामला दिख रहा है। बताया कि पत्नी से तलाक होने के कारण परेशान रहता था।

विज्ञापन
Retired soldier commits suicide under suspicious circumstances in Hamirpur, shoots himself with licensed rifle
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरायनपुर गांव निवासी हरविजय उर्फ बल्ली सिंह (45) रिटायर्ड फौजी है।

विज्ञापन

उसने 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उनका पत्नी से विवाद होने के चलते 2022 में तलाक हो गया था और बल्ली सिंह अपनी भाभी सुनीता सिंह, पत्नी विजय सिंह के नाम जमीन जायदाद कर दी थी। रविवार को सुबह करीब छह बजे फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर इसकी भाभी सुनीता मौके पर पहुंची और बल्ली सिंह को खून से लथपथ देखकर शोर मचाया। इससे अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बल्ली सिंह की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि इसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना से 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी
इसके चलते 2022 में इन्होंने पत्नी को तलाक दे दिया था। पत्नी के विवाद के चलते इन्होंने सेना से 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और गांव में आकर रहने लगे। बताते है कि इन्होंने अपनी जमीन जायदाद अपने बड़े भाई विजय सिंह की पत्नी सुनीता के नाम कर दिया था।

पत्नी से तलाक होने के कारण परेशान रहता था
मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और उनके कोई संतान नहीं थी। तलाक होने के बाद उनकी पत्नी अपने भाइयों के पास रह रही है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृश्ट्या आत्महत्या का ही मामला दिख रहा है। बताया कि पत्नी से तलाक होने के कारण परेशान रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed