{"_id":"67a8fe272ac28be90b0a9d39","slug":"retired-cmos-son-shot-dead-sister-and-niece-over-land-dispute-etawa-news-c-12-1-knp1031-998154-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिटायर्ड सीएमओ के बेटे ने जमीन के विवाद में बहन व भांजी की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिटायर्ड सीएमओ के बेटे ने जमीन के विवाद में बहन व भांजी की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के महेराचुंगी के पास जमीन के विवाद में रिटायर्ड सीएमओ के बेटे ने बहन और भांजी की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। हादसे में बहनोई भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
रिटायर्ड सीएमओ विश्वनाथ के बेटे हर्षवर्धन चौहान और शादीशुदा बेटी ज्योति परिवार के साथ महेराचुंगी स्थित पैतृक मकान पर रहते थे। ज्योति की 2019 में लखनऊ निवासी राहुल के साथ शादी हुई थी। पिता की सेवा के लिए बेटी ज्योति परिवार के साथ उनके साथ रहती थी। पिता की पैतृक संपत्ति पर बहन का हक होने से भाई हर्षवर्धन खुन्नस मानने लगा था। इसे लेकर लड़ाई भी होती थी। रविवार रात 10 बजे बंटवारे को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हर्षवर्धन ने कुछ साथियों के साथ बहन ज्योति (35), भांजी तासू (03) की गोली मारकर हत्या कर दी। बहनोई राहुल का आरोप है कि उसे भी गोली मारी, लेकिन अंगुली से छूकर निकल गई। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी हर्षवर्धन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।