फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired BSF jawan lost his life after colliding with Bolero pillar in Etawah

इटावा में बोलेरो खंभे से टकराने से गई रिटायर्ड बीएसएफ जवान की जान

Sun, 10 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Retired BSF jawan lost his life after colliding with Bolero pillar in Etawah
सैफई (इटावा)। वैदपुरा थाना क्षेत्र में छिमारा जसवंतनगर रोड पर रायनगर गांव के पास रविवार को बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में मैनपुरी निवासी रिटायर्ड बीएसएफ जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव तरिया रामनगर निवासी नवाब सिंह (55) पुत्र रघुराज सिंह बीएसएफ रिटायर्ड थे। वह बोलेरो से आगरा जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के रीछापुरा जा रहे थे। साथ में चार साल का पौत्र अक्षित, फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के रुनी निवासी रिश्तेदार विजय भी थे। बोलेरो किशनी के हिरोली निवासी भूरे चला रहा था।
विज्ञापन

छिमारा जसवंतनगर रोड पर रायनगर गांव के पास बोलेरा अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे नवाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed