फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   retired army man murdered by lovers

रिटायर्ड फौजी के मकान में किराए पर रहने पहुंचे प्रेमी प्रेमिका, इस एक चीज पर आया दिल तो कर दी हत्या

Sat, 25 May 2019 05:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 May 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
retired army man murdered by lovers
डेमो - फोटो : गूगल
बिठूर के नौरंगाबाद गांव में आईआईटी के पास पांच महीने पहले जला मिला शव रिटायर्ड फौजी नन्हेलाल का था। नन्हेलाल लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र के सैनिक नगर के रहने वाले थे। उनकी हत्या उनका पांच करोड़ का मकान हथियाने के चक्कर में उन्हीं के मकान में किरायेदार प्रेमी युगल ने की थी।
विज्ञापन


लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी युगल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों कोे तहकीकात व पूछताछ के लिए पुलिस टीम लखनऊ ले गई है।नौरंगाबाद गांव में अधेड़ का जला हुआ शव ट्राली बैग में मिला था। तब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। तब से बिठूर पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर की जांच में जुटी थी। एसपी संजीव सुमन ने बिठूर थाना पुलिस के साथ ही सर्विलांस टीम को भी खुलासे में लगाया।
विज्ञापन


 

एक मोबाइल नम्बर से कातिलों के गिरेबान तक ऐसे पहुंचे पुलिस के हाथ

retired army man murdered by lovers
डेमो - फोटो : गूगल
पुलिस ने घटना की रात का मोबाइल काल का डॉटा जुटाया। उसे खंगाला। पुलिस को दो मोबाइल नंबर हाथ लगे, जो लखनऊ में रहने वाले युवक और युवती के निकले। घटना की रात दोनों घटनास्थल पर क्या कर रहे थे, इसी बिन्दु पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल निकाली, तो दोनों में अक्सर बात होने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों नंबरों पर होनी वाली बातचीत सुनी। दोनों सिमकार्ड के धारकों का नाम व पता हासिल किया। गुरुवार को सैनिक नगर में दबिश देकर बिठूर इलाके में रहने वाले अरविंद और उसकी प्रेमिका प्रतिमा को हिरासत में ले लिया।

 
विज्ञापन

विदेश में रहता है बेटा, रिर्टायर फौजी को अकेला देख प्रेमी युगल ने बनाया शिकार

दोनों जिस मकान में रहते हैं वह नन्हेलाल का है। पुलिस ने पूछताछ की, तो खुलासा हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नन्हेलाल सैनिक नगर में अकेले रहते थे। उनका बेटा विदेश में नौकरी करता है। अकेलेपन के चलते उन्होंने मकान का एक हिस्सा दोनों को किराये पर दे रखा था।

आरोपियों की नीयत डोल गई और दोनों ने मकान हड़पने की साजिश रची। दोनों ने मकान की फर्जी रजिस्ट्री अपने नाम कराई। फिर रिटायर्ड फौजी की हत्या कर शव को ट्राली बैग में भरकर नौरंगाबाद लाकर जला दिया। इसके बाद आरोपी लखनऊ लौट गए। इधर, नन्हे का बेटा इन्हीं आरोपियों से पिता के बारे में फोन कर जानकारी लेता था, तो दोनों उसे झूठी जानकारी देते थे। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि नन्हे हत्याकांड में पुलिस जल्द वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed