फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired Air Force personnel duped of Rs 8 lakh by threatening to implicate him in terrorism case

Kanpur News: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी को आतंकवाद में फंसाने की धमकी देकर आठ लाख ठगे

Wed, 21 Jan 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Retired Air Force personnel duped of Rs 8 lakh by threatening to implicate him in terrorism case
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी से आठ लाख रुपये ठग लिये। शातिरों ने व्हाट्सएप कॉल कर आतंकवाद और मनी लांड्रिंग में फंसा देने की धमकी दी थी। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत कर चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


सनिगवां के विश्वकर्मा नगर निवासी रमाशांकर शर्मा रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अपनी पत्नी प्रेमश्री के साथ रहते है। बीती 27 नवंबर को उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्एस पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को लखनऊ स्थित पुलिस विभाग का अधिकारी बताया। उनसे कहा कि उन्होंने आतंकवादियों की मदद और मनी लांड्रिंग की है। उन पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अगर जेल जाने से बचना चाहते हो तो आठ लाख रुपये दे दो। रामशंकर ने आरटीजीएस के माध्यम से आठ लाख रुपये देने भेज दिए। इधर, नोटिस नहीं आने पर उनको ठगी का एहसास हुआ। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed