फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Restrictions on Direct Recruitment in Ordnance Factory

इस विभाग में सीधी भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक

Sun, 21 Oct 2018 12:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 Oct 2018 12:31 PM IST
सार

-16 अक्तूबर को बोर्ड की ओर से सभी निर्माणियों के महाप्रबंधकों को भेजे गए निर्देश

विज्ञापन
Restrictions on Direct Recruitment in Ordnance Factory
आयुध निर्माणी

विस्तार

आयुध निर्माणियों में सीधी भर्ती पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में 16 अक्तूबर को आयुध निर्माणी बोर्ड की ओर से सभी निर्माणियों के महाप्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं। इस मामले में अब अप्रैल 2019 तक फिर विचार करने को कहा गया है। बोर्ड के निर्देश का कर्मचारी संगठन ने विरोध जताया है।
विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष में निर्माणियों के विभिन्न विभागों में करीब 2,768 पदों पर सीधी भर्ती की जानी थी। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। अब बताया गया है कि सरकार ने सेना को सप्लाई होने वाले 275 आइटमों को नॉन कोर आइटम में शामिल कर दिया है। आइटमों को नॉन कोर में शामिल किए जाने और इसके बाद निर्माणी पर पड़ने वाले प्रभाव के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने आयुध निर्माणी बोर्ड को रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने सीधी भर्ती पर रोक लगा दी है। कहा गया है कि अप्रैल 2019 में इस पर फिर से मंथन किया जाएगा। इंटक नेता आशीष पांडेय ने बताया कि सरकार की यह नीति कर्मचारी विरोधी है। सरकार आयुध निर्माणियों का अस्तित्व खत्म करने पर तुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed