{"_id":"68daf7c28568d4cb8f0a9d75","slug":"respiratory-and-stomach-related-patients-increased-in-halat-opd-one-died-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1282396-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैलट ओपीडी में बढ़े सांस और पेट के रोगी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैलट ओपीडी में बढ़े सांस और पेट के रोगी, एक की मौत
विज्ञापन
कानपुर। मौसम के उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण का असर फेफड़ों और पेट पर आ रहा है। पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि से ग्रसित रोगियों को निमोनिया हो रहा है। पेट के रोगी भी बढ़े हैं। सोमवार को मेडिसिन विभाग की दो ओपीडी में छह सौ लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कल्याणपुर के निजी अस्पताल में एक रोगी की निमोनिया से मौत हो गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा का कहना है कि एक रोगी बाहर की डेंगू पॉजीटिव रिपोर्ट लेकर आया था। एलाइजा जांच के लिए उसका सैंपल भेजा गया है। इस समय जुकाम, खांसी, बुखार, गले के संक्रमण तथा डायरिया, पेट रोगों के रोगी आ रहे हैं।
वहीं, हैलट इमरजेंसी में शाम तक 32 रोगियों को भर्ती किया गया। आठ रोगी एनीमिया के भर्ती हुए हैं। टायफायड के रोगी भी बढ़ रहे हैं। कल्याणपुर पुरानी शिवली रोड स्थित एक नर्सिंगहोम में निमोनिया रोगी ब्रजेश (55) की मौत हो गई। उनके भाई आशुतोष ने बताया कि बुखार के बाद निमोनिया हो गया था। मेडिसिन के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि कोमॉर्बिड रोगियों को वायरल संक्रमण के बाद निमोनिया हो जा रहा है। निमोनिया के कई रोगियों का इलाज आईसीयू में चल रहा है।
सरसौल ब्लॉक के नौगवा गौतम गांव में हर दूसरे घर में बुखार के रोगी हैं। दस दिन से गांव में बुखार तेजी से फैल रहा है जिससे एक 14 वर्षीय किशोरी शालिनी की मौत हो चुकी है। मोहल्ले में पचास से अधिक लोग बीमार हैं। गांव के नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर मरीजों से भरे पड़े हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि यहां पर मेडिकल कैंप लगाकर जांच और इलाज की व्यवस्था की जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अवनीश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले नौगवा गौतम गए थे लेकिन वायरल बुखार की जानकारी नहीं मिली थी। फिर भी यदि बुखार फैल रहा है तो कैंप लगाकर निशुल्क जांच तथा दवा आदि का छिड़काव एवं वितरण किया जाएगा।