{"_id":"6398282df4d44e348c2eaaab","slug":"reshuffle-in-the-workplace-of-two-inspectors-and-seven-inspectors-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: अवधेश बने गंगाघाट कोतवाली के अपराध निरीक्षक, दो इंस्पेक्टर और सात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: अवधेश बने गंगाघाट कोतवाली के अपराध निरीक्षक, दो इंस्पेक्टर और सात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
Tue, 13 Dec 2022 01:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 13 Dec 2022 01:50 PM IST
सार
जिले के एसपी ने बेहतर पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देजनर कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें दो इंस्पेक्टर और सात दरोगा शामिल हैं। एसपी ने बताया कि पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार के लिए एसपी ने दो इंस्पेक्टर और सात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें दो चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना की ओर से जारी हुई तबादला सूची में सदर कोतवाली में अपराध निरीक्षक रहे अवधेश कुमार को गंगाघाट कोतवाली इसी पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
मॉनीटरिंग सेल के प्रभारी रहे ज्ञानेंद्र सिंह को सेल मानीटरिंग के साथ ही रिट सेल की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में रहे उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह को अजगैन की राजाबाग चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। सफीपुर कोतवाली में तैनात एसआई विनोद कुमार को असोहा थानाक्षेत्र के कालूखेड़ा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
कालूखेड़ा चौकी प्रभारी रहे राजेश दीक्षित को सफीपुर कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइन में रहे उप निरीक्षक शिवपाल सिंह और संतोष कुमार को पुरवा कोतवाली भेजा गया है। एसपी ने बताया कि पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बदलाव किया गया है।
विज्ञापन