फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reshma had a fear of something untoward happening and had installed CCTV cameras in the house.Reshma had a fear of something untoward happening and had installed CCTV cameras in the house.

Kanpur News: रेशमा को था अनहोनी का अंदेशा, घर में लगवाए थे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 31 Mar 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Reshma had a fear of something untoward happening and had installed CCTV cameras in the house.Reshma had a fear of something untoward happening and had installed CCTV cameras in the house.
कानपुर देहात। पिता का पुस्तैनी मकान मिल जाने के बाद से भाइयों के बर्ताव में आए बदलाव से रेशमा को स्वयं की हत्या होने की आशंका हो गई थी। इसके चलते उसने मकान निर्माण करवाने से पहले ही अपने घर के अंदर बाहर चार सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। सोमवार को उसकी हत्या होने के बाद पुलिस हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में उसके दो भाई कैमरे तोड़ने का प्रयास करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

रेशमा की हत्या होने से उसकी बड़ी बहन सीमा रो-रोकर बेहाल हैं। वह बार-बार बिलखती हुई कह रही थीं कि जमीन के मोह में भाइयों को बहन पर जरा सा भी तरस नहीं आया, बेरहमी से बहन को पीट-पीटकर मार ड़ाला। सीमा ने बताया कि बहनोई से अनबन हो जाने के बाद से बहन छह साल से मायके में रह रही थी। उसका सहारा उसके बेटे अयान व ईशान भी नहीं बने, दोनों अपने पिता के साथ सिकंदरा में ही रहते हैं। बुढ़ापे में पिता ने बहन के भविष्य को देखते हुए अपना पुस्तैनी मकान दे दिया। इससे भाइयों का उसके प्रति बर्ताव बदल गया।
विज्ञापन

बताया की करीब डेढ़ साल पहले पिता की मौत के बाद से बहन अकेली रह रही थी। भाइयों के बदले बर्ताव से स्वयं को खतरा होने की आशंका के चलते बहन अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। आवास योजना का लाभ मिलने पर कुछ दिन पहले बहन ने निर्माण शुरू करवाया था। सोमवार को भाइयों ने उसकी हत्या कर दी। इधर घटना के बाद पुलिस को छानबीन के दौरान घर के बाहर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले। पुलिस को घर के अंदर डीवीआर मिला है। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि मकान को लेकर विवाद था। एक भाई का कहना है कि उसे मकान की जमीन चाचा ने दान की है। संभवता सब्बल से वारकर हत्या की गई है। सीसीटीवी फुटेज में दो भाई दिखाई दिए हैं, जो तोड़फोड़ करते भी नजर आ रहे हैं। एक भाई कुछ दिन पहले बाहर से लौटा था। मृतका ने वारदात से पहले अपनी बहन को फोन भी किया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
निर्माण पर भाई ने विरोध जताकर की थी शिकायत
मुर्तजानगर निवासी रेशमा के मकान निर्माण शुरू करवाने के बाद उसके भाइयों ने विरोध शुरू किया था। एसआई किरन पाल नागर ने बताया कि दो दिन पहले रेशमा के एक भाई ने थाना में शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि रेशमा उसकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करवा रही है। जांच में मामला कोर्ट में विचाराधीन मिलने मिला था। शांति भंग की आशंका पर दोनों पक्षों को बीएनएसएस की धारा 107 पाबंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed