फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   research report of iit kanpur

हिमालयन क्षेत्र में कई राज्यों को भूकंप का खतरा

Mon, 27 Apr 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 27 Apr 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
research report of iit kanpur
हिमालयन क्षेत्र में भूकंप का बड़ा खतरा है। इसका खुलासा आईआईटी कानपुर के शोध से हुआ है। कई सालों के शोध से पता चला है कि चंडीगढ़, पंजौरी और तकसाल के आसपास वीक (कमजोर) जोन हैं। यहां भूकंप के एक्टिव फाल्ट हैं, जिससे जमीन के निचले हिस्से पर जबरदस्त प्रेशर बना है। यह प्रेशर जब भी रिलीज होगा, भूकंप आएगा। इससे हिमालयन क्षेत्र में भारी तबाही की आशंका है। जमीन की सतह भी बदली है। यही वजह है कि आईआईटी के विज्ञानियों ने हिमालयन शृंखला पर विस्तृत शोध की बात कही है। आईआईटी में सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और भू-विज्ञानी प्रो. जावेद एन मलिक ने हिमालयन शृंखला में भूकंप की संभावना पर शोध किया।
विज्ञापन


वर्ष 2001-2010 तक काम किया, फिर चंडीगढ़ सहित तीन स्थानों पर भूकंप आने के संकेत दिए। राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय जनरल में रिसर्च पेपर भी प्रकाशित कराया। प्रो. जावेद ने बताया कि हिमालयन क्षेत्र में 10 हजार साल पहले की गतिविधि अभी बनी है।
विज्ञापन


जो स्थिति है, उसके मुताबिक हिमालय हर साल 1 मिलीमीटर बढ़ रहा है। साल भर में बंगलूरू और तिब्बतियन प्लेट की आंतरिक दूरी 50 मिलीमीटर कम हो रही है। हालांकि बंगलूरू की तरफ से पांच मिलीमीटर प्लेट जाती है। इसके बावजूद हिमालयन शृंखला में 20 मिलीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जो कि खतरनाक संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. जावेद ने बताया कि सेटेलाइट डाटा और हाई रेजोल्यूशन कैमरे की मदद से चंडीगढ़ की जमीनी हकीकत देखी गई। इससे पता चला कि चंडीगढ़ में जमीन की सतह 35 मिलीमीटर बदली है। चंडीगढ़ से 20 किलोमीटर आगे पिंजौर में जमीन की सतह 6-12 मीटर बदल चुकी है। शिमला में कालका के पास तकसाल फाल्ट का अध्ययन किया गया है।

यहां जमीन का मूवमेंट अलग तरह से दिखाई पड़ रहा है। उत्तराखंड, यूपी के कुछ हिस्सों में भी जमीन की सतह में परिवर्तन हुआ है। इसका मतलब है कि यहां एक्टिव फाल्ट बने हैं, जो कि भूकंप के बड़े कारण हैं। जमीनी प्लेट ऊपर, नीचे या फिर एक दूसरे से भिड़ने की स्थिति में है। दबाव भी बना है।

ऐसे में अगर प्लेट टूटा तो भूकंप आएगा। यह भूकंप यूपी सहित कई प्रदेशों में तबाही मचा सकता है। क्योंकि इसका केंद्र हिमालय शृंखला है, जिसकी दूरी उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से कम है। कम दूरी पर ज्यादा नुकसान होता है।


आईआईटी के विज्ञानी ने कहा कि हिमालयन शृंखला में शोध की जरूरत है। इसका प्रस्ताव मिनिस्ट्री आफ अर्थ साइंस को भेजा जा चुका है। शोध से भूकंप कब आएगा और कितना नुकसान होगा, इसका आकलन किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो जनहानि से बचा जा सकेगा। प्राकृतिक आपदा से निपटने का खाका पहले तैयार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed