फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reports of suicide incitement on in-laws including wife

Kanpur News: पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Sun, 07 Sep 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Reports of suicide incitement on in-laws including wife
इटावा। सैफई के ग्राम नवलपुरा में शादी के एक सप्ताह बाद युवक की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर मृतक के बड़े भाई ने मृतक की पत्नी व उसके परिजनाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले मृतक की पत्नी ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज का आरोप लगा प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

अंशुल की शादी छह मई को स्वाती निवासी नगला भूरे गांव थाना कुर्रा जिला मैनपुरी के साथ हुई थी। शादी के मात्र छह दिन बाद 12 मई की रात अंशुल ने अपने ट्यूबवेल पर जामुन के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी। दो माह बाद 20 जुलाई को मृतक की पत्नी स्वाति ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें सास विजमा देवी, जेठ अवनीश, ननद रश्मी व नीरू, बहनोई प्रशांत पर दहेज मांगने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को मृतक के बड़े भाई अवनीश ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोप लगाया कि शादी से लेकर चौथी की विदाई तक अंशुल को पत्नी और ससुराल पक्ष ने अपमानित और प्रताड़ित किया था। इन्हीं हालातों से परेशान होकर उसके भाई ने फंदा लगाकर जान दी थी। पुलिस ने पत्नी स्वाति, ससुर जितेंद्र कुमार, सास संजू देवी, चाचा ससुर फूलन सिंह और साले नरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed