{"_id":"66e3c72f11256ea38702f494","slug":"report-sought-from-municipal-commissioner-on-switched-off-street-lights-divisional-commissioner-will-discuss-2024-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बंद स्ट्रीट लाइटों पर नगर आयुक्त से रिपोर्ट तलब, मंडलायुक्त करेंगे चर्चा…इन मामलों की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बंद स्ट्रीट लाइटों पर नगर आयुक्त से रिपोर्ट तलब, मंडलायुक्त करेंगे चर्चा…इन मामलों की करेंगे समीक्षा
Fri, 13 Sep 2024 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:32 AM IST
सार
Kanpur News: शुक्रवार को होने वाली विशेष बैठक में मंडलायुक्त प्रवेश द्वार, रिवर फ्रंट, तालाब में मस्जिद निर्माण, खुले नाले समेत 12 मामलों की समीक्षा करेंगे। वहीं, बंद स्ट्रीट लाइटों को लेकर नगर आयुक्त से रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
कानपुर नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सड़कों में अंधाकुप, कल्याणपुर तालाब में मस्जिद निर्माण, रिवर फ्रंट, मुख्यमंत्री की बैठक में जनप्रतिनिधियों की तरफ से उठाई गई समस्याओं के समाधान सहित 12 मामलों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने शुक्रवार को विशेष बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
केडीए में होने वाली बैठक में जिलाधिकारी, केडीए उपाध्यक्ष, केस्को एमडी और नगर आयुक्त को इन मामलों में हुई प्रगति के संबंध में फोटो सहित प्रस्तुतिकरण करने के आदेश दिए हैं। बंद स्ट्रीट लाइटों को लेकर नगर आयुक्त से रिपोर्ट भी तलब की है। अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में शहर में 20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब होने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
इन मामलों में फोटो सहित तलब की रिपोर्ट
- शहर के विभिन्न प्रवेश मार्गों का सुंदरीकरण।
- नगर निगम, केडीए की तरफ से कराए जा रहे सुंदरीकरण के काम।
- भौंती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाकर ग्रीनबेल्ट विकसित करना।
- गंगा नदी के किनारे हरित वन पट्टी विकसित करना।
- नौबस्ता में खुला नाला, स्ट्रीट लाइट, कल्याणपुर तालाब में मस्जिद निर्माण, मेट्रो के कारण यातायात में परेशानी।।
- शहर में नए कन्वेंशन सेंटर और मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण।
- केडीए से नगर निगम को कालोनियों का हस्तांतरण।
- नगर निगम व कानपुर स्मार्ट सिटी को सौंपे गए कार्य।
- केडीए को कमिश्नर की तरफ से सौंपे गए अन्य महत्वपूर्ण कार्य।