फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report sent to ED in Rs 1500 crore fraud in the name of investment

Kanpur News: निवेश के नाम पर 1500 करोड़ की ठगी में ईडी को भेजी रिपोर्ट

Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Report sent to ED in Rs 1500 crore fraud in the name of investment
कानपुर। कई देशों के 700 से अधिक लोगों से लगभग 1500 करोड़ रुपये की हुई ठगी के मामले में कमिश्नरी पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को रिपोर्ट दे दी है। अब ईडी की टीम मामले में एफआईआर दर्ज कराने के साथ जांच कर सकती है। पुलिस की ओर से उन्हें छह जीरो समेत 24 एफआईआर, आरोपी रविंद्रनाथ सोनी के खाते, बैंक व कॉल डिटेल समेत अन्य दस्तावेज दिए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सोमवार या मंगलवार को शहर आ सकते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने 42.29 लाख रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ सोनी को देहरादून से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ और जांच में दुबई, यूएई, जापान, मलेशिया, भारत समेत 700 से अधिक लोगों से करीब 1500 करोड़ रुपये की ठगी का पता चला। पुलिस ने आरोपी का रिमांड हासिल कर कई सुबूत हासिल किए। घटना का पता चलने पर दुबई समेत अन्य देशों में रह रहे एनआरआई ने ई-मेल से शिकायतें भेजी। कुछ पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर एफआईआर कराने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के निदेशक पर कोतवाली में रविंद्रनाथ सोनी और उसकी कंपनियों से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामला रुपये के लेनदेन और राशि को क्रिप्टो करेंसी में ट्रांसफर कराने को लेकर मिला। इस पर प्रवर्तन निदेशालय को सूचित कर दिया गया। उनके अधिकारियों ने कमिश्नरी पुलिस से संपर्क कर डिटेल मांगी। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय को मामले की रिपोर्ट दे दी गई है। कुछ अन्य शिकायतें आई हैं। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
रविंद्रनाथ पर बढ़ाई गईं धाराएं
कोतवाली पुलिस ने आरोपी रविंद्रनाथ सोनी के खिलाफ कुछ मामले में धाराएं बढ़ाई हैं जिसके आधार पर रिमांड के लिए शनिवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने एक कंपनी से दूसरी कंपनी में रुपये लगाए हैं इसलिए इसमें कुछ धाराएं और जोड़ी गईं हैं।

----------------
दूसरे राज्यों की पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट
कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे राज्यों की पुलिस पीड़ितों की एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। ऐसे में उनकी जीरो रिपोर्ट दर्ज कर केस उनको ट्रांसफर किया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में कुछ दिन पहले तमिलनाडु की पुलिस कमिश्नरी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed