{"_id":"656f753c6621031d7e0f6ef8","slug":"report-on-vendor-suspended-for-not-returning-leftover-food-grains-kanpur-news-c-220-1-akb1003-6089-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बचा खाद्यान्न वापस न करने पर निलंबित विक्रेता पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बचा खाद्यान्न वापस न करने पर निलंबित विक्रेता पर रिपोर्ट
Wed, 06 Dec 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। राशन दुकान निलंबित होने व दुकान का राशन अन्य कोटेदार के पास न पहुंचाने पर विक्रेता के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ब्लाॅक संदलपुर के गांव अकना निवासी राशन विक्रेता अर्चना देवी के विरुद्ध खाद्यान्न वितरण में अनियमितता किए जाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने वर्ष 2022 में शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाई जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने दुकान को निलंबित कर दिया था। साथ ही दुकान को पल्हनापुर के विक्रेता से संबद्ध किया गया था। इधर राशन दुकान में लगभग 50 क्विंटल गेहूं और 132 क्विंटल चावल दुकान मिलने पर उसे संबद्ध दुकान में पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे। मगर एक वर्ष बीत जाने के बाद भी खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया। पल्हनापुर के राशन विक्रेता शिवनारायण सिंह ने एसडीएम से शिकायत की। इस पर मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार ने अकना राशन विक्रेता के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष मंगलपुर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।