{"_id":"59662dc04f1c1b51088b45be","slug":"report-on-uncle-aunt-and-cousins-in-killing-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाँ ! मेरी छोटी बहन को चाचा-चाची ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाँ ! मेरी छोटी बहन को चाचा-चाची ने मार डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के सरीला में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में चाचा, चाची व चचेरे भाइयों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। यहां जरिया थानाक्षेत्र के करौंदी गांव में आठ जुलाई को किशोरी की हत्या का मामला सामने आया था। इसमें पीड़ित पक्ष का दो दिनों का हंगामा आखिरकार रंग लाया। किशोरी के चाचा को हिरासत में भी ले लिया गया है।
विज्ञापन
डेमो
करौंदी गांव मेें मां बाप बचपन में गुजर जाने पर 16 वर्षीय किशोरी अंगूरी अपने चाचा ऊदल व चाची मुन्नी के साथ रह रही थी। उसका भाई दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। आठ जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में अंगूरी की मौत हो गई थी।
चाचा की सूचना पर पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्जकर किशोरी का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव चाचा को सौंप दिया था। चाचा ने किशोरी के भाई के दिल्ली से आने का न इंतजार करते हुए शव का अंतिम संस्कार दिया। भाई धर्मेंद्र के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी।

इस पर उसने चाचा चाची पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। चाचा चाची के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराने को लेकर वह ग्रामीणों के साथ राठ कस्बे में पिछले सोमवार को विधायक के पास पहुंचे। वहीं मंगलवार को कस्बे में अफसरों के सामने हंगामा काटते रहे। कस्बे में जमकर हंगामा करने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ संजय चौधरी के हस्तक्षेप से आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
जरिया थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने बताया कि मृतका के चाचा ऊदल, चाची मुन्नीदेवी व चचेरे भाई सुशील व दीपू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसके चाचा को हिरासत में भी ले लिया है। उधर घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पार्टी बंदी के चलते एक पक्ष किशोरी के चाचा को निर्दोष बता रहा है। जबकि दूसरा पक्ष आरोपी बता रहा है।
-ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद पुलिस को दर्ज करना पड़ा मुकदमा
-चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की हुई मौत