फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   report on six doctors and one suspend

छह डॉक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज, एक सस्पेंड

Thu, 14 May 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 14 May 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
report on six doctors and one suspend
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में मंगलवार देर रात मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित जेआर वन डॉक्टर हर्षवर्द्धन की तहरीर पर जेआर टू के छह डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर कॉलेज प्रशासन ने एक जूनियर डॉक्टर द्वितीय वर्ष डॉ. हेमराज सैनी को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर डॉ. संदीप विश्नोई, डॉ. रोहित जैन, डॉ. विकास, डॉ. हेमराज सैनी, डॉ. राजेश बहादुर और डॉ. मुकेश कौशिक के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। इन पर एक राय होकर जुटने, मारपीट, बंधक बनाने, जानमाल की धमकी देने की धारा लगाई गई है।
विज्ञापन


उधर पिटाई के बाद डॉ. हर्षवर्धन छुट्टी पर चले गए हैं। एसआईसी डॉ. आरसी गुप्ता और जांच अधिकारी डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्टया डॉ. हेमराज सैनी को दोषी पाया गया है। इसलिए उन्हें एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पीड़ित डॉ. हर्षवर्धन अपना पक्ष रखने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन जब सामने आकर पक्ष रखेंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसआईसी ने कहा कि रैगिंग का नहीं यह सीनियर और जूनियरों के बीच ईगो का मामला है। मंगलवार रात तकरीबन 11 बजे हैलट इमरजेंसी से एक जूनियर डॉक्टर बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते हुए बाहर की ओर भागा।

उसके पीछे छह और जूनियर डॉक्टर थे। थाने पहुंचे जूनियर डॉक्टर डॉ. हर्षवर्धन राजपूत ने बताया कि वह हड्डी रोग विभाग में पीजी प्रथम वर्ष का स्टूडेंट हैं। हड्डी रोग विभाग के ही द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट डॉ. संदीप विश्नोई, डॉ. राजेश बहादुर, डॉ. विकास विलाडिया, डॉ. रोहित जैन, डॉ. मनोज कौशिक और डॉ. हेमराज सैनी ने उन्हें और अन्य जेआर वन को कमरे में बुलाकर मुर्गा बनने को कहा।


इसका विरोध करने पर उन्होंने पिटाई शुरू कर दी। बाल भी नोंच लिया।  डॉ. हर्षवर्धन के दाहिने हाथ में गंभीर चोटें भी आई हैं। साथ ही नाक के बाएं हिस्से में खरोंच, चेहरे कई खरोंच  भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed