{"_id":"67c0cdd7abf7267a9701d0eb","slug":"report-on-dhaba-operator-and-worker-for-kneading-flour-with-dirty-water-kanpur-news-c-362-1-ka11008-119956-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गंदे पानी से आटा गूंथने पर ढाबा संचालक व कर्मी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गंदे पानी से आटा गूंथने पर ढाबा संचालक व कर्मी पर रिपोर्ट
विज्ञापन
आटा गूंथता कर्मचारी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कानपुर। भाैंती के एक ढाबे में गंदे पानी से आटा गूंथने का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर सचेंडी थाने के दरोगा ने 26 फरवरी को ढाबा संचालक और कर्मी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भौंती हाईवे पर सागर ढाबा है, जिसके मालिक राम बहादुर उर्फ छुन्नू-मुन्नू हैं। यहां 11 फरवरी को हरियाणा के रहने वाले महावीर महाकुंभ स्नान करने जाते समय खाना खाने के लिए रुके थे। आरोप है कि एक लेबर गंदे पानी से आटा गूंथ रहा था। उन्होंने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद महावीर ने उसे इंटाग्राम पर कमल गिरी महाराज नाम की प्रोफाइल पर 11 फरवरी को ही पोस्ट कर दिया। वीडियो में ढाबे पर भीड़ दिख रही है। लोग खाना खाते भी दिख रहे हैं। सचेंडी में तैनात दरोगा अजीत सिंह ने सागर ढाबे के मालिक राम बहादुर उर्फ छुन्नू-मुन्नू और एक कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि ढाबा संचालक को बुलाकर दो घंटे पूछताछ हुई है, जो कर्मचारी आटा गूंथ रहा है उसे बुलाने के लिए कहा गया है।
ढाबा पहुंची खाद्य और औषधीय प्रशासन की टीम
खाद्य एवं औषधीय प्रशासन के सहायक आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो गंदे पानी से आटा गूंथने का वीडियो वायरल हुआ है। टीम के साथ ढाबे की जांच की गई है। खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए गए हैं।