फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   report on BJP District President's husband and brother including on six

भाजपा जिलाध्यक्ष के पति, भाई समेत 6 पर रिपोर्ट, लगा ये गंभीर आरोप

Mon, 13 Aug 2018 10:43 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
report on BJP District President's husband and brother including on six
डेमो पिक
यूपी के औरैया जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य के पति मुकुट सिंह और गीता के भाई और एसडीएम बिधूना के पेशकार राजेश कुमार के खिलाफ फर्जी बैनामा कराकर 31 बीघे जमीन हथियाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने दो दिन पूर्व भाजपा नेता के पति पर आरोप लगाते हुए वीडियो भी वायरल किया था। अब कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के के गड़िया निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय मुंशीलाल मूल रूप से बिधूना कोतवाली क्षेत्र के नगला तिलिया बोझ मौजा गाजीपुर का रहना वाला है। 11 अगस्त को देवेंद्र ने एक वीडियो वायरल किया था। वीडियो में बताया था कि बधूना तहसील के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के मौजा भारामल में उसकी 31 बीघे जमीन है। भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य के पति मुकुट सिंह और गीता के भाई बिधूना थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र बेचेलाल ने 23 अप्रैल 2018 को फर्जीवाड़ा कर जमीन का बैनामा करा लिया। 20-25 दिन पहले एरवाकटरा चकबंदी कार्यालय में इंतखाब लेने के दौरान फर्जीवाड़े का पता चला। इंतखाब में उक्त जमीन किसी देवेंद्र कुमार द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष के पति व भाई राजेश कुमार को बिक्री करने की जानकारी दी गई थी। उसने रजिस्ट्री कार्यालय से बैनामा की नकल निकलवाई।
विज्ञापन



 

वीडियो वायरल कर आत्मदाह की चेतावनी दे दी

report on BJP District President's husband and brother including on six
डेमो पिक
नकल में उसके स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो लगी थी, जबकि पता उसी का था। पीड़ित का आरोप है कि जमीन हथियाने वाले लोग उसे जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने को वह डेढ़ माह से भटक रहा था। सीओ बिधूना भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित ने शिकायती पत्र दिया था। जांच पूरी होती इससे पहले ही उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्मदाह की चेतावनी दे दी।

पुलिस ने कथित देवेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष के पति, भाई के अलावा एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा उमरानी निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामनरेश, औरैया के मोहल्ला तिलक नगर निवासी आशुतोष गुप्ता पुत्र संतकुमार गुप्ता व बिधूना निवासी संत कुमार गुप्ता के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज हुई है, जांच होगी। हकीकत में उनके पति व भाई के साथ धोखाधड़ी हुई है। देवेंद्र नाम के व्यक्ति ने उन्हें उक्त जमीन का बैनामा करके पैसा भी हस्तांतरित करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed