फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on BJP candidate in Code of Conduct violation lok sabha election 2019

सियासत में आफतः इस तरह पार्टी कार्यालय पहुंचना भाजपा प्रत्याशी को पड़ा महंगा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Mar 2019 06:51 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Report on BJP candidate in Code of Conduct violation lok sabha election 2019
रामशंकर कठेरिया
लोकसभा इटावा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के अलावा धारा 144 की अवहेलना का भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी पर बिना अनुमति के वाहनों के लाव लश्कर के साथ पार्टी का झंडा लगाकर तुर्कीपुर-कखावतू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


गुरुवार को भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया कई वाहनों के साथ ग्राम तुर्कीपुर-कखावतू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ चल रहीं 20 गाड़ियों में अज्ञात लोग पार्टी के झंडे लगाए हुए थे। जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी के पास इन वाहनों को साथ लेकर चलने व उन पर पार्टी के झंडे लगाए जाने की निर्वाचन अधिकारी की ओर से अनुमति भी नहीं थी।
विज्ञापन


इस प्रकरण को कोतवाली पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन व धारा 144 की अवहेलना का मामला दर्ज किया है। कोतवाली उप निरीक्षक पान सिंह ने कोतवाली में यह मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed