फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on bank manager and cashier on deposited counterfeit notes

यहां जाली नोट जमा करने पर बैंक मैनेजर और कैशियर पर रिपोर्ट, आप भी रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 07 Aug 2018 04:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 04:39 PM IST
सार

- नोट बंदी के दौरान जमा किए गए थे 68 हजार के जाली नोट

विज्ञापन
Report on bank manager and cashier on deposited counterfeit notes
डेमो पिक

विस्तार

यूपी के औरैया जिले की बिधूना स्टेट बैंक शाखा में नवंबर 2016 में नोट बंदी के बाद जमा किए गए 68 हजार के नोट जाली पाए गए हैं। इस मामले में तत्कालीन मैनेजर और कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट रिजर्व बैंक कानपुर दावा अनुभाग निर्गत विभाग के प्रबंधक की तहरीर पर दर्ज की गई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि नोटबंदी के बाद स्टेट बैंक शाखा बिधूना से उनके कार्यालय को जो खजाना जमा कराया गया था, उस खजाने की जांच में नवंबर 2017 में भारी संख्या में जाली नोट पाए गए।
विज्ञापन


 

Report on bank manager and cashier on deposited counterfeit notes
डेमो पिक
शक होने पर रिजर्व बैंक की ओर से पांच सौ के 68 व एक हजार के 34 नोटों पर लिखे नंबरों की सूची बनाकर जांच महाप्रबंधक बैंक नोट प्रेस देवास मध्य प्रदेश भेजी गई थी। जांच रिपोर्ट आने पर उक्त सभी नोट जाली पाए गए।

जाली नोटों का विवरण एनसीआरबी की साइड पर अपलोड कर दिया गया है। भारतीय मुद्रा के जाली नोटों का मुद्रण और परिचालन भारतीय दंड सहिता की धारा 489 ए से 489 ई तक के अंतर्गत अपराध है।
 

Report on bank manager and cashier on deposited counterfeit notes
डेमो पिक
कोतवाली पुलिस ने बताया कि उक्त डिटेल प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक बिधूना सत्य कुमार के द्वारा उपलब्ध कराया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली बिधूना में तत्कालीन बैंक मैनेजर व तत्कालीन कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed