{"_id":"5f9c389d8ebc3e91b537e04f","slug":"report-on-75-people-who-fraudulently-took-loans","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: धोखाधड़ी कर लोन लेने वाले 75 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: धोखाधड़ी कर लोन लेने वाले 75 लोगों पर रिपोर्ट
Fri, 30 Oct 2020 09:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर देहात के डेरापुर में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सिठमरा से कूट रचित दस्तावेजों के जरिए लोन लेने और फिर रुपये जमा नहीं कराने वाले 75 खातेदारों पर शाखा प्रबंधक ने कूटरचित अभिलेख से धोखाधड़ी करने और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस छानबीन कर रही है। बड़ौदा उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सिठमरा के प्रबंधक सर्वेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि डेरापुर निवासी गिरीश मिश्रा, भानदत्त का पुरवा निवासी बलवान सिंह, सिठमरा निवासी कल्लू सिंह, कुलदीप कुशवाहा, विकास बाबू, गेंदामऊ निवासी जिबराइल, जगदीश, महराजपुर निवासी शिवकुमार, कटेही निवासी संदीप कुमार व अकारु निवासी बदलू समेत 75 लोगों ने भूमि से संबंधित कूट रचित दस्तावेज उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी से लोन ले लिया था।
अब यह लोग लोन लिए रुपये जमा नहीं कर रहे हैं। विभागीय जांच में उनके लगाए सभी कागजात भी फर्जी पाए गए। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर सभी आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में साक्ष्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।