फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on 20 including three nominees for demanding extortion in Auraiya, police launched a campaign and caught many accused

औरैया: रंगदारी मांगने पर तीन नामजद समेत 20 पर रिपोर्ट, पुलिस ने अभियान चलाकर कई आरोपियों को पकड़ा

Sat, 21 May 2022 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 May 2022 04:32 PM IST
सार

औरैया में होटल चलाने के नाम पर हर महीने 20 हजार की रंगदारी न देने पर दबंगों ने होटल संचालक को घेरकर सड़क पर जमकर पीटा। इस घटना में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने टीमें बनाकर अभियान चलाया और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Report on 20 including three nominees for demanding extortion in Auraiya, police launched a campaign and caught many accused
होटल संचालक को घेरकर पीटते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रंगदारी न देने पर तीन नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों ने ढाबा संचालक समेत तीन लोगों के साथ तमंचे के बल पर जमकर मारपीट की। इस मामले में पांच दिन बाद जब वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस हरकत में आई। शुक्रवार को पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। इसमें कई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही, पुलिस को अवैध असलहे भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि करमपुर निवासी बृजेश कुमार शुक्ला के बेटे रितिक ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ढाबा संचालक है। 15 मई को वह अपने दोस्तों शिवम चतुर्वेदी व अभिषेक तिवारी के साथ कार से जालौन जा रहा था। 
विज्ञापन

इसी दौरान जालौन रोड औरैया में चौबे पेट्रोल पंप के सामने प्रिंस चौबे, रानू पांडेय व हिमांशु ठाकुर समेत 20 अज्ञात लोगों ने बाइकें आगे लगाकर कार रोक ली। तमंचे के बल पर मारपीट कर रंगदारी मांगी। रंगदारी ने देने तमंचा व पिस्टल तानकर मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह वह तीनों वहां से बचकर घर पहुंचे और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इसमें शुक्रवार को दबिश के दौरान कई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने अभी उनके नाम उजागर नहीं किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed