{"_id":"6a3450813cd7f85a82057584","slug":"report-on-12-years-presented-at-the-viksit-bharat-sankalp-sammelan-kanpur-news-c-220-1-ka21001-144489-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रस्तुत की 12 वर्षों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रस्तुत की 12 वर्षों की रिपोर्ट
Fri, 19 Jun 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूलभाव पर आधारित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन बृहस्पतिवार को माती स्थित ईको पार्क में किया गया। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के समन्वय से आयोजित गोष्ठी में विभिन्न विभागों ने पिछले 12 वर्षों की प्रगति प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी आदि ने विभिन्न सरकारी व निजी फर्मों द्वारा लगाए गए स्टालों और विकास प्रदर्शनी देखी। उप कृषि निदेशक हरी शंकर भार्गव ने वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2025-26 तक की प्रगति रिपोर्ट पेश की। बताया कि जनपद के 3,75,371 लाभार्थी किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए सीधे सम्मान निधि की धनराशि भेजी जा रही है। वहीं, प्राकृतिक आपदा से नुकसान की भरपाई के लिए 4,39,818 कृषकों का बीमा कराया गया, जिसमें से करीब 145.96 करोड़ की दावा राशि किसानों को मिल चुकी है।
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने किसानों को फैमिली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री के दूरगामी लाभ समझाते हुए कहा कि इन डिजिटल पहलुओं से सरकारी योजनाओं का पारदर्शी और त्वरित लाभ मिलेगा, जिससे आमदनी बढ़ेगी। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था और फ्रेंड पुलिस अवधारणा पर बात करते हुए महिलाओं व कमजोर वर्गों के लिए 1090 और 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया।