फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on 10 teachers in doing job on fake degree

यूपी: फर्रूखाबाद में फर्जी डिग्री से नौकरी करने में 10 शिक्षकों पर अलग-अलग थानों में रिपोर्ट

Thu, 02 Jul 2020 09:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 Jul 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Report on 10 teachers in doing job on fake degree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में फर्जी डिग्री से नौकरी करने वाले शिक्षकों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करने वाले दस शिक्षकों के खिलाफ फर्रूखाबाद के संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव अचरिया खलवारा निवासी अजीत सिंह (प्राथमिक विद्यालय गोदाम), मोहल्ला मूलचंद्र शमसाबाद निवासी सुरजीत सिंह (प्राथमिक विद्यालय सरपालपुर), न्यू टीचर्स कालोनी दत्तू नगला कायमगंज निवासी राजू सिंह (प्राथमिक विद्यालय कुआं खेड़ा), नगला पोता जिला एटा निवासी श्रीकृष्ण (प्राथमिक विद्यालय भकुसा), कायमगंज के गांव झब्बूपुर निवासी विजय सिंह (प्राथमिक विद्यालय अहमदगंज), गांव खिरिया जिला एटा निवासी सीमा (प्राथमिक विद्यालय कांधे मई मिलकिया) व खिरिया एटा निवासी शिव भगत सिंह (प्राथमिक विद्यालय रूपपुर मंगलीपुर) को फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी पाने बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन


बीईओ शसामाबाद शिवशंकर मौर्या ने इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को मंगलवार शाम को शमसाबाद थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने पांच विद्यालय अलग-अलग थाना क्षेत्र के देखे तो रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। बीईओ ने बुधवार को थाने जाकर तहरीर वापस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोबारा तहरीर लिखकर शमसाबाद थाने में शिक्षक अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, कायमगंज कोतवाली में राजू सिंह, श्रीकृष्ण, विजय सिंह, नवाबगंज थाने में सीमा और मऊदरवाजा थाने में शिव भगत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


उधर कन्नौज के चपुन्ना निवासी प्राथमिक विद्यालय नकटपुर के शिक्षक सर्वेश कुमार, सलेमपुर नगला बाग मोहम्मदाबाद निवासी प्राथमिक विद्यालय नगला मोती के शिक्षक अतुल कुमार, मोहल्ला गढ़ियान निवासी प्राथमिक विद्यालय अरसानी की शिक्षिका आशा कुमारी के खिलाफ बीईओ मोहम्मदाबाद ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed