फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of violation of code of conduct filed against two including brother of MP

सांसद के भाई समेत दो के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Report of violation of code of conduct filed against two including brother of MP
कानपुर देहात। आचार संहिता लागू होने के बाद भी वाल पेंटिंग कराने के मामले में अकबरपुर रनियां सांसद के भाई समेत दो पर सिकंदरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। लेखपालों ने आचार संहिता लागू होने के बाद वाल पेंटिंग कराने की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी थी।
विज्ञापन

सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र के साखिन बुजुर्ग गांव में मंगलवार को अकबरपुर रनियां से सांसद देवेंद्र सिंह भोले के भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी के पति राजेंद्र सिंह राजू की वाल पेंटिंग पाई गई। जांच में वाल पेंटिंग आचार संहिता लागू होने के बाद कराए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

वहीं महमूदपुर बुजुर्ग गांव में अशोक कटियार के मकान में भाजपा नेता शुभम पाल की वाल पेंटिंग पाई गई। इस पर लेखपाल ने मकान मालिक से अनुमति संबंधी जानकारी जुटाई। मकान मालिक ने अनुमति देनेेे से इनकार किया। जांच में पता चला कि आचार संहिता लगने के बाद वाल पेंटिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल बंसत लाल सिंह व तेज प्रताप सिंह ने इसकी रिपोर्ट एसडीएम महेंद्र कुमार को दी। एसडीएम के निर्देश पर दोनों नेताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर वाल पेंटिंग साफ कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed