फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of molestation on husband, Married woman was thrashed and chased away from home, indecency with woman

पति पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट: विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया, रास्ते में रोकर महिला से अभद्रता, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 08 Aug 2023 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Aug 2023 03:37 PM IST
सार

Banda Crime: अतर्रा कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ छेड़छाड़ और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Report of molestation on husband, Married woman was thrashed and chased away from home, indecency with woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में शादी के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मुकदमा चलने पर पति द्वारा कोर्ट जाते समय रास्ते में रोककर अपनी पत्नी के साथ अभद्रता की। महिला ने पति के खिलाफ अतर्रा कोतवाली में अभद्रता और छेड़खानी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी मरका थाने के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद ससुरालियों ने उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। जिसके बाद महिला ने परिवार न्यायालय बांदा में पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

एक जुलाई को वह मुकदमे की पैरवी करने के लिए न्यायालय जा रही थी तभी बांदा रोडवेज बस स्टैंड के पास उसके पति ने उसके साथ अभद्रता करते हुए छेडख़ानी की। मुकदमें में राजी होने का दबाव बनाया। महिला ने अतर्रा अतर्रा कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पति उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
धमकी से भरे मैसेज भी भेजता है। पहले उसे समझाने का प्रयास किया गया। नहीं मानने पर उसने घटना के एक माह बाद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अतर्रा कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ छेड़छाड़ और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed