फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of incitement to suicide against bank employee's wife and in-laws

Kanpur News: बैंक कर्मी की पत्नी और ससुरालीजन के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Mon, 04 May 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Report of incitement to suicide against bank employee's wife and in-laws
कानपुर। पत्नी और ससुरालीजन पर मानसिक उत्पीड़न और साजिश रचने का आरोप लगा आत्महत्या करने वाले बैंककर्मी विनोद कुमार मिश्रा के भाई सुशील ने बर्रा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने विनोद की पत्नी और ससुरालीजन पर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूलरूप से कन्नौज के थाना तालग्राम के नेपालपुर गांव निवासी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि विनोद की शादी 16 साल पहले बर्रा निवासी अनीता से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। विनोद सपरिवार दिल्ली के नरेला में रहते थे। आरोप लगाया कि शादी के बाद अक्सर अनीता बिना बताए कानपुर आ जाती थी। दो अप्रैल को भी वह बेटी को लेकर बिना बताए आ गई थी। भाई के ससुरालीजन अक्सर उसके कार्यस्थल यानी बैंक जाकर उसे बेइज्जत करते थे। इससे आहत होकर ही गुरुवार को बर्रा विश्वबैंक काॅलोनी स्थित ससुराल के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया था। खुदकुशी से पहले उन्होंने एक वाइस रिकाॅर्डिंग भी की थी जिसमें पत्नी व ससुरालीजन से परेशान होने का जिक्र था।
विज्ञापन

बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक विनोद के भाई ने तहरीर दी है। उसने पत्नी अनीता मिश्रा, सास मिथलेश, साला विकास तिवारी, ममेरा साला सुनील तिवारी, साली अंजू और साढ़ू पप्पू त्रिपाठी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकाने, वसूली और मारपीट जैसे आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed