फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of fraud on six including Akbarpur chairman's husband

अकबरपुर चेयरमैन के पति समेत छह पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Wed, 29 Dec 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Report of fraud on six including Akbarpur chairman's husband
कानपुर देहात। अंबेडकर नगर अकबरपुर के एक व्यक्ति ने चेयरमैन के पति समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस के टालमटोल करने पर एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर अकबरपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि एआरटीओ दफ्तर के पास उसकी जमीन है। जमीन के पास ही अकबरपुर चेयरमैन ज्योत्सना कटियार के पति महेंद्र कटियार ने साथियों के साथ मिलकर डेढ़ बिस्वा जमीन का बैनामा कराया। बैनामा में रामनरेश की जमीन की चौहद्दी लिखाई। इसके बाद रामनरेश की जमीन को अपना बता प्लाटिंग करने लगे। करीब सवा करोड़ रुपये के छह प्लाट बेच दिए। प्लाट खरीदने वालों ने रामनरेश की जमीन में कब्जा करना शुरू किया तो उसे इसकी जानकारी हो सकी। पुलिस मामले में रिपोर्ट लिखने में टाल मटोल करती रही।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार चौधरी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर चेयरमैन पति महेंद्र कटियार, कालीगंज अकबरपुर के राजेंद्र कुमार ओमर, कृष्ण कुमार ओमर, मनोज कुमार, रूरा बाजार निवासी प्रभात गुप्ता, ईश्वरीपुरवा डेरापुर के संजय कुमार पर धोखाधड़ी, फर्जी प्रपत्र तैयार कराने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed