फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of attempted murder on Dinu Upadhyay and his brothers and nephews

Kanpur News: दीनू उपाध्याय संग भाई-भतीजों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Mon, 02 Jun 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Report of attempted murder on Dinu Upadhyay and his brothers and nephews
कानपुर। अधिवक्ता दीनू उपाध्याय पर रविवार देर शाम नवाबगंज थाने में एक युवक ने पुराने मामले में अपहरण कर जानलेवा हमला करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में दीनू, उसका भाई समेत चार आरोपी हैं।
विज्ञापन


नवाबगंज के उजियारी देवी मंदिर के पास रहने वाले विनय कुमार के साथ मारपीट का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था। इसमें दीनू और उसके भाई संजय उपाध्याय व भतीजे रेनू और मनु द्वारा मारपीट करते दिखने का दावा किया गया था। वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस ने विनय का पता लगाया। उनसे संपर्क करने पर उसने वीडियो सात साल पुरानी होने की बात कही। बताया कि
विज्ञापन


22 नवंबर 2018 की रात रेनू उपाध्याय आजाद पार्क लल्लनपुरवा के पास साथियों के साथ किसी से विवाद कर रहा था। बीच बचाव करने पर रेनू चिढ़ गया। घर जाकर चाचा संजय उपाध्याय, धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू व भाई मनु को इस बारे में बताया। उसी रात करीब 12 बजे घर के बाहर से कनपटी में रिवाल्वर लगाकर उसका अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने अपने घर में बंधक बनाकर जमकर पीटा और जान लेने की नियत से गला दबाया। उन्हीं में से एक ने मारपीट का वीडियो बना लिया। आरोपियों ने जुबान खोलने पर परिवार के खात्मे की धमकी दी। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed