फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report of abduction on husband, woman was staying with lover

हरदोई: पति पर अपहरण की रिपोर्ट, रह रही थी प्रेमी संग, विवाहिता ने युवक संग की दूसरी शादी

Sun, 04 Oct 2020 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Oct 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Report of abduction on husband, woman was staying with lover
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले के सांडी थाने में जिस महिला के अपहरण की रिपोर्ट पति के खिलाफ दर्ज है, वह प्रेमी के साथ शादी कर रह रही थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पूरे मामले की तह तक जाने की बात कही है।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुत्री की शादी 27 नवंबर 2014 को दिल्ली में सब्जी की ठेली लगाने वाले बदायूं निवासी युवक के साथ की थी। 2019 में संदिग्ध हालात में उसकी पुत्री लापता हो गई।
विज्ञापन


कोई सुराग न मिलने पर विवाहिता के पिता ने नौ जुलाई 2019 कोे दामाद व उसके तीन परिजनों के खिलाफ अपहरण और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान महिला के पति को बुलाकर पूछताछ की, तो उसने पत्नी से कोई संपर्क होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग होने और उसी के साथ विवाहिता के जाने की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। 29 सितंबर 2020 को विवाहिता ने पिता को फोन किया तो पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई।


पिता से मिलने के लिए आने की जानकारी होने पर एसआई सुरेंद्र सिंह ने युवती को सांडी तिराहे के पास पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक युवती ने बताया है कि वह बरेली जनपद के आवला थाना क्षेत्र के ग्राम बिलौली निवासी प्रेमी के साथ शादी कर दिल्ली में रह रही थी। उसने अपहरण की बात को गलत बताया। उपनिरीक्षक का कहना है कि न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed