फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report not received from DIG office, now hearing on security of Mangli Kevat

डीआईजी आफिस से नहीं मिली रिपोर्ट, मंगली केवट की सुरक्षा पर अब चार को सुनवाई

Tue, 21 Dec 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Report not received from DIG office, now hearing on security of Mangli Kevat
कानपुर देहात। जेल में बंद डकैत मंगली केवट ने बंदियों से जान का खतरा बताकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर स्पेशल गार्ड की निगरानी में पेशी पर लाने का अनुरोध किया था। इस पर कोर्ट ने एसपी व डीआईजी आफिस से संबंधित रिपोर्ट तलब की थी। सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट में एसपी की ओर से भेजी गई रिपोर्ट दाखिल की गई। वहीं डीआईजी आफिस से रिपोर्ट नहीं मिलने पर अब इस पर चार जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की गई।
विज्ञापन

लूट, डकैती, अपहरण, हत्या के आरोपी डकैत मंगली केवट 19 जुलाई 2006 से लगातार जेल में निरुद्ध है। पहले वह कानपुर नगर की जेल में रहा। इस समय छह वर्षों से माती जेल में है। मंगली केवट पर दर्ज अवैध शस्त्र बरामदगी के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय 14 वित्त आयोग निजेंद्र कुमार की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन

मंगली ने पिछली तारीख में बंदियों से जान का खतरा बता स्पेशल गार्ड की निगरानी में कोर्ट में पेशी पर लाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर कोर्ट ने एसपी से रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस की रिपोर्ट में उसकी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कही गई। 10 दिसंबर को बचाव पक्ष के अधिवक्ता रघुनंदन निषाद ने रिपोर्ट पर आपत्ति दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 19 जुलाई 2006 में तत्कालीन डीआईजी के स्पेशल गार्ड संबंधी जारी निर्देश का एसपी की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट में जिक्र नहीं किया गया है। जिस पर कोर्ट ने 15 दिसंबर को सुनवाई करते हुए तत्कालीन डीआईजी के निर्देश के संबंध में व स्पेशल गार्ड किसके आदेश पर हटाने के बाबत स्पष्ट रिपोर्ट मांगी थी।

इसके लिए एसपी के साथ डीआईजी को पत्र लिखा गया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय द्वितीय ने बताया कि सोमवार को एसपी की रिपोर्ट मिल गई वहीं डीआईजी दफ्तर से कोई आख्या नहीं आई। इस पर अदालत ने अब चार जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed