फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report filed for posting offensive on Karva chauth in farrukhabad

यूपी: करवाचौथ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Fri, 18 Oct 2019 09:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Oct 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
Report filed for posting offensive on Karva chauth in farrukhabad
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
फर्रुखाबाद में करवाचौथ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी। उसके न मिलने पर पुलिस उसके भाई को पकड़कर थाने ले आई। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 9 बजे थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी आरिफ उर्फ सलमान शेख ने अपनी फेसबुक आईडी से करवाचौथ व्रत पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली। पोस्ट को पढ़कर लोगों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कई लोग सोशल मीडिया पर आरिफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पोस्ट को पढ़कर गांव कालाझाला निवासी हरवंश राजपूत पुत्र जंगबहादुर ने सलमान शेख उर्फ आरिफ पुत्र बाबू अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा कि सलमान ने अपनी फेसबुक आईडी से करवाचौथ पर्व के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों को लिखकर पोस्ट किया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को होने पर स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, क्राइम ब्रांच प्रभारी व थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। आरोपी के न मिलने पर पुलिस उसके भाई को पकड़कर थाने ले आई। मामले की विवेचना राजेपुर थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed