फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against unknown person in bribery case in court

Kanpur News: कोर्ट में रिश्वत के मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Report filed against unknown person in bribery case in court
कानपुर। तहसीलदार न्यायिक कैलाश यादव की कोर्ट में रिश्वतखोरी को लेकर पिछले दिनों वायरल हुए वीडियो को लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को तहसीलदार न्यायिक और पेशकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जिसमें वायरल वीडियो के विषय में पूछा गया है। वहीं, तहसीलदार न्यायिक ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहसीलदार न्यायिक कैलाश नाथ यादव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि कोर्ट में दो बाहरी व्यक्ति आपस में रुपयों का लेनदेन कर थे। इससे कोर्ट की छवि धूमिल हुई है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि कोर्ट में तैनात कारीगर अजय शुक्ला कुर्सी पर बैठकर एक व्यक्ति से फाइल के साथ सीट के नीचे रुपये लेता है जो पूरी तरह से निजी कर्मचारी है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की ओर से मामले की जांच के लिए एडीएम न्यायिक चंद्रशेखर को नामित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed