फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report filed against three people for burning stubble in kannauj

यूपी के कन्नौज में पराली जलाने पर तीन के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, गांव में खेतों पर प्रशासन की नजर

Thu, 07 Nov 2019 08:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 Nov 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three people for burning stubble in kannauj
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के कन्नौज जिले के तालग्राम में पराली जलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख दिखाया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद नायब तहसीलदार ने गांव में फसल अवशेष जलाने वालों की टोह लेनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फसल अवशेष जलाने के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर तीन किसानों के खिलाफ प्रदूषण फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्रीय लेखपाल बिरौली सुरेंद्र पाल सिंह ने तिसौली गांव निवासी राजकुमार, मान सिंह पुत्रगण श्रीराम, मंगूलाल पुत्र नत्थूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बताया कि उक्त लोगों ने मधई नगला बिरौली के बलवंत सिंह पुत्र गेंदनलाल व रामेंद्र सिंह पुत्र चंद्रभान के खेत बंटाई पर लेकर धान फसल की थी। बुधवार देर शाम धान की पराली में आग लगाकर जला दी। इससे प्रदूषण फैलने की संभावना बन गई और जन मानस के लिए संकट उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार सौरभ यादव, कानूनगो नरेंद्र सिंह यादव, लेखपाल की टीम ने ताहपुर, सलेमपुर, गदनापुर, बिरौली, तिसौली गांव में पहुंचकर जली पराली के लिए खेतों में जाकर देखा। किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed