Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against lawyer named in Pintu Sengar murder case for practicing law with fake documents

Kanpur: पिंटू सेंगर हत्याकांड में नामजद अधिवक्ता पर फर्जी दस्तावेज से वकालत करने पर रिपोर्ट

Sun, 13 Apr 2025 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 11:45 PM IST
सार

Kanpur News: पिंटू सेंगर हत्याकांड में नामजद अधिवक्ता पर फर्जी दस्तावेज से वकालत करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बसपा नेता के भाई ने अधिवक्ता पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन
Report filed against lawyer named in Pintu Sengar murder case for practicing law with fake documents
पिंटू सेंगर हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या में आरोपी अधिवक्ता धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय के खिलाफ पिंटू के भाई ने कूटरचित दस्तावेजों की मदद से पंजीकरण कराकर वकालत करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


साल 2020 में दिनदहाड़े हुई पिंटू सेंगर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अधिवक्ता दीनू उपाध्याय पर भी आरोप लगा था। पिंटू के चकेरी के मंगला विहार निवासी भाई धर्मेंद्र सिंह सेंगर ने अब आरोप लगाया है कि दीनू ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे वकालत के लिए बार में रजिस्ट्रेशन कराया और वकील बन गया। धर्मेंद्र का कहना है कि दीनू क्राइस्ट चर्च कॉलेज से वर्ष 1992 में बीए में थर्ड डिवीजन पास हुआ था। आपराधिक गतिविधियों में बने रहने और संरक्षण के लिए वकालत की कूटरचित दस्तावेजों से डिग्री बनवाकर बार कौंसिल ऑफ यूपी में वकील के रूप में अपना पंजीकरण करा लिया।
विज्ञापन


सवाल उठाया कि तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने के बाद भी दीनू को एलएलबी में कैसे प्रवेश मिल गया। पुलिस कमिश्नर से शिकायत किए जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दीनू उपाध्याय के विरुद्ध धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग करने में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिंटू हत्याकांड की विवेचना प्रभावित करने का आरोप
धर्मेंद्र ने बताया कि उसके भाई पूर्व बसपा नेता पिंटू सेंगर की दिनदहाड़े नृशंस हत्या कुख्यात अपराधी मोहम्मद आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट व सऊद अख्तर ने की थी। इस मामले में दीनू भी आरोपी था। हत्याकांड के कई आरोपी जेल भेजे गए लेकिन वकील का चोला होने की वजह से पुलिस ने दीनू पर हाथ नहीं डाला। आरोप लगाया कि वकालत के नाम पर दीनू पिंटू हत्याकांड की विवेचना को प्रभावित कर रहा है। सेंगर का दावा है कि दीनू कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसपर हत्या, सराफ से रंगदारी मांगने, अपहरण कर फिरौती वसूलने के अलावा संगठित गिरोह बनाकर शहर में विवादित जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed