फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against five including wife for inciting suicide

Kanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी समेत पांच पर रिपोर्ट

Thu, 24 Apr 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Report filed against five including wife for inciting suicide
इटावा। पत्नी व ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान औरैया निवासी इंजीनियर ने 18 अप्रैल को शहर के होटल में आत्महत्या की थी।आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाकर पत्नी समेत ससुरालीजनों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने बुधवार को इंजीनियर के पिता की तहरीर पर उसकी पत्नी, सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना के गांव पुरवा प्रसाद निवासी विश्राम सिंह ने सिविल थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका इंजीनियर पुत्र मोहित कुमार उर्फ मोनू यादव (33) पत्नी के साथ कंचौसी कस्बे में रहता है। वह पुणे महाराष्ट्र स्थित एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर था। 18 अप्रैल को मोहित ने इटावा रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित एक होटल में चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले सुबह 05:59 बजे उसने एक वीडियो बनाकर अपने छोटे भाई टोनू यादव को भेजा।
विज्ञापन

इसमें मोहित कह रहा है कि जब तक यह वीडियो आप लोगों को मिलेगा तब तक मैं इस दुनिया से जा चुका हूंगा। काश कि कोई लड़कों के लिए कानून होता तो वह ऐसा कदम नहीं उठाता। पत्नी का बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षक पद पर चयन होने पर उसकी मां ने पत्नी का गर्भपात करवा दिया और उसके जेवर अपने पास रख लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने धमकी दी कि प्रॉपर्टी उसके नाम नहीं की तो वह दहेज के झूठे मुकदमे में पूरे परिवार को फंसा देगी। पत्नी समेत ससराुलीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सिविल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed